ब्रेकिंग
दरभंगा एमएलसी चुनाव: अफवाह फैलाने वालों पर डीएम नाराज, शिक्षक सीट पर जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय आगे, कांग्रेस के मदन मोहन झा पीछे✦दरभंगा MLC शिक्षक चुनाव: हैट्रिक की राह में मदन मोहन झा को झटका! बोले..आधे घंटे में साफ होगी तस्वीर✦EOU का छापा: BJP नेता के ठिकानों से जमीन के 54 पेपर मिले, पटना से लेकर मुंबई तक अकूत संपत्ति...✦ननद ने गर्भवती भाभी की हत्या के लिए दी 3 लाख की सुपारी, रकम कम पड़ी तो गहने रखे गिरवी✦मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने दावे पर कायम, बोले- जो बोले थे वही होगा, हमारा ही उम्मीदवार जीतेगा✦दरभंगा एमएलसी चुनाव: अफवाह फैलाने वालों पर डीएम नाराज, शिक्षक सीट पर जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय आगे, कांग्रेस के मदन मोहन झा पीछे✦दरभंगा MLC शिक्षक चुनाव: हैट्रिक की राह में मदन मोहन झा को झटका! बोले..आधे घंटे में साफ होगी तस्वीर✦EOU का छापा: BJP नेता के ठिकानों से जमीन के 54 पेपर मिले, पटना से लेकर मुंबई तक अकूत संपत्ति...✦ननद ने गर्भवती भाभी की हत्या के लिए दी 3 लाख की सुपारी, रकम कम पड़ी तो गहने रखे गिरवी✦मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने दावे पर कायम, बोले- जो बोले थे वही होगा, हमारा ही उम्मीदवार जीतेगा

दरभंगा MLC शिक्षक चुनाव: हैट्रिक की राह में मदन मोहन झा को झटका! बोले..आधे घंटे में साफ होगी तस्वीर

Darbhanga MLC Election: दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के बीच कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि मुकाबला जारी है। जन सुराज के प्रत्याशी के आगे चलने के सवाल पर उन्होंने दावा किया कि आधे घंटे से एक घंटे में तस्वीर साफ हो जाएगी।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Darbhanga MLC Election Results: दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. सुरेश प्रसाद राय की जीत के करीब पहुंच चुके हैं। प्रथम वरीयता में वो कांग्रेस के मदन मोहन झा से आगे चल रहे हैं। प्रथम वरीयता के अनुसार सुरेश प्रसाद राय की जीत तय बताई जा रही है, लेकिन आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। मदन मोहन झा का इसे लेकर बयान सामने आया है। 


दरभंगा शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के बीच कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मदन मोहन झा का बयान सामने आया है। लगातार दो बार जीत दर्ज कर चुके मदन मोहन झा इस बार हैट्रिक लगाने की कोशिश में हैं। हालांकि, मतगणना के दौरान जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. सुरेश प्रसाद राय के आगे रहने की खबरों से मुकाबला दिलचस्प हो गया है।


मतगणना केंद्र से बाहर निकले डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। जन सुराज के प्रत्याशी के आगे चलने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी मुकाबला जारी है और टक्कर बनी हुई है।


मदन मोहन झा ने दावा किया कि अगले आधे घंटे से एक घंटे के भीतर जीत-हार की तस्वीर साफ हो जाएगी। अब सबकी नजरें दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतिम नतीजे और आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।


दरभंगा MLC शिक्षक चुनाव: हैट्रिक की राह में मदन मोहन झा को झटका! बोले..आधे घंटे में साफ होगी तस्वीर

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता