ब्रेकिंग
सारण शिक्षक MLC सीट पर निर्दलीय राहुल राज की जीत, BJP से बगावत कर लड़ा था चुनाव✦दरभंगा एमएलसी चुनाव: अफवाह फैलाने वालों पर डीएम नाराज, शिक्षक सीट पर जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय आगे, कांग्रेस के मदन मोहन झा पीछे✦दरभंगा MLC शिक्षक चुनाव: हैट्रिक की राह में मदन मोहन झा को झटका! बोले..आधे घंटे में साफ होगी तस्वीर✦EOU का छापा: BJP नेता के ठिकानों से जमीन के 54 पेपर मिले, पटना से लेकर मुंबई तक अकूत संपत्ति...✦ननद ने गर्भवती भाभी की हत्या के लिए दी 3 लाख की सुपारी, रकम कम पड़ी तो गहने रखे गिरवी✦सारण शिक्षक MLC सीट पर निर्दलीय राहुल राज की जीत, BJP से बगावत कर लड़ा था चुनाव✦दरभंगा एमएलसी चुनाव: अफवाह फैलाने वालों पर डीएम नाराज, शिक्षक सीट पर जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय आगे, कांग्रेस के मदन मोहन झा पीछे✦दरभंगा MLC शिक्षक चुनाव: हैट्रिक की राह में मदन मोहन झा को झटका! बोले..आधे घंटे में साफ होगी तस्वीर✦EOU का छापा: BJP नेता के ठिकानों से जमीन के 54 पेपर मिले, पटना से लेकर मुंबई तक अकूत संपत्ति...✦ननद ने गर्भवती भाभी की हत्या के लिए दी 3 लाख की सुपारी, रकम कम पड़ी तो गहने रखे गिरवी

पटना के माखन भोग का लाइसेंस सस्पेंड, वंशीधर रेस्टोरेंट में बासी खाना मिला; कई अन्य मिठाई दुकानों का स्वीट्स खाने लायक नहीं मिला..

पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान माखन भोग वर्कशॉप का लाइसेंस निलंबित कर 180 किलो गोंद जब्त किया गया। आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त की गई और प्रतिष्ठान को 7 दिनों तक बंद रखने का निर्देश दिया गया।

Patna Food Safety Inspection
खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन
© Reporter
Mukesh Srivastava
6 मिनट

Patna Food Safety Inspection: आम लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा, स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में माखन भोग वर्कशॉप, कन्हैया डेयरी, बंशी लाल होटल, शक्ति स्वीट्स, प्रसाद केंद्र एवं आकाश स्वीट्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माखन भोग वर्कशॉप में अस्वच्छता पाए जाने पर प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई तथा 180 किलोग्राम गोंद जब्त किया गया। वहीं, बंशी लाल होटल में बासी खाद्य सामग्री नष्ट की गई। आकाश स्वीट्स में 2,060 किलोग्राम मिठाई जब्त एवं अन्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों से संबंधित कमियां पाए जाने पर सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।




आकाश स्वीट्स में 2,060 किलोग्राम मिठाई जब्त एवं विनष्ट

पटना के धनरुआ प्रखंड के देवराह टोला हवलदारचक स्थित आकाश स्वीट्स (Akash Sweets) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में अनियमितताएं पाए जाने पर बेसन लड्डू, मिल्क केक एवं खोवा सहित कुल 2,060 किलोग्राम मिठाई, जिसकी अनुमानित कीमत 3,67,600 है, जब्तकरने की कार्रवाई की गई। साथ ही, बेसन लड्डू, मिल्क केक एवं खोवा के नमूने संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए।




निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में खाद्य संरक्षा मानकों के अनुरूप साफ-सफाई एवं रखरखाव नहीं पाया गया। इसके अतिरिक्त, पैकिंग एवं लेबलिंग, बैच नंबर, निर्माण तिथि और ‘बेस्ट बिफोर’ की जानकारी उपलब्ध नहीं थी। प्रतिष्ठान में कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, कीट नियंत्रण (Pest Control) से संबंधित दस्तावेज तथा पानी की जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं पाई गई। इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए प्रतिष्ठान को तत्काल प्रभाव से 7 दिनों के लिए बंद रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित किया गया।



पटना के बंशी लाल रेस्टोरेंट में बासी खाद्य सामग्री नष्ट

निरीक्षण के दौरान बाजार समिति मेन गेट स्थित बंशी लाल रेस्टोरेंट में 3 किलोग्राम समोसे का आलू (500), 50 पीस बासी इडली एवं वड़ा (500), 2 किलोग्राम सॉस (300) तथा 2 किलोग्राम चटनी नष्ट की गई। इसके अतिरिक्त अरहर दाल का एक खाद्य नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया। प्रतिष्ठान में कच्चे माल एवं तैयार खाद्य पदार्थों के भंडारण की उचित व्यवस्था नहीं होने, रसोईघर में साफ-सफाई की कमी, पानी की जांच रिपोर्ट एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होने तथा कीट नियंत्रण एवं अपशिष्ट निष्पादन की समुचित व्यवस्था नहीं होने जैसी कमियां पाई गईं।




माखन भोग वर्कशॉप में अस्वच्छता के कारण लाइसेंस निलंबित

माखन भोग वर्कशॉप, महात्मा गांधी नगर, बीएच कॉलोनी, अगमकुआं, पटना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में अस्वच्छता पाए जाने के कारण लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई। प्रतिष्ठान से 180 किलोग्राम गोंद जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त, खोवा, लड्डू एवं गोंद के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। 




इसके अतिरिक्त प्रतिष्ठान में 15 किलोग्राम पेड़ा (12,000), 3.3 किलोग्राम डोडा बर्फी (24,000), 8 किलोग्राम मिल्क केक (5,000), 3 किलोग्राम खुला दूध (2,000), 5 किलोग्राम प्रीमियम हलवा (9,000), 5 किलोग्राम खोवा (36,000), 20 किलोग्राम बेसन (2,000), 5 किलोग्राम बेसन लड्डू (6,000), 30 लीटर कुकिंग ऑयल (5,000) तथा 50 किलोग्राम चीनी (3,500) जब्त कर विनष्ट करने की कार्रवाई की गई।




कन्हैया डेयरी में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन में मिलीं कमियां

कन्हैया डेयरी, भागवत नगर, कंकड़बाग, पटना का निरीक्षण किया गया। यहां से पनीर, खोवा एवं बेसन के लड्डू के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में पेस्ट कंट्रोल, कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र, आंतरिक एवं बाहरी ऑडिट रिपोर्ट तथा FoSTaC प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए। खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।




शक्ति स्वीट्स में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन में कमियां

पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर के पास शक्ति स्वीट्स के निरीक्षण में कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए। साथ ही, कर्मचारियों द्वारा मास्क, दस्ताने एवं एप्रन का उपयोग नहीं किया जा रहा था तथा खाद्य सामग्री के भंडारण एवं उपयोग में FIFO/FEFO नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। इन कमियों को दूर करने के लिए प्रतिष्ठान को 14 दिनों का सुधार नोटिस दिया गया।




प्रसाद केंद्र मिठाई दुकान में मानकों में मिली खामियां

पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर के निकट प्रसाद केंद्र मिठाई दुकान का खाद्य संरक्षा विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में साफ-सफाई एवं रख-रखाव की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं थे। साथ ही, कर्मचारियों द्वारा मास्क, ग्लव्स एवं एप्रन का उपयोग नहीं किया जा रहा था तथा खाद्य सामग्री के भंडारण एवं उपयोग में FIFO/FEFO नियमों का उल्लंघन पाया गया। 




पाई गई अनियमितताओं को लेकर प्रतिष्ठान को 14 दिनों का सुधार नोटिस (Improvement Notice) जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त, दो दर्जन से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों एवं पूजा-प्रसाद स्टॉल संचालकों को FSSAI के नियमों एवं प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया तथा खाद्य अनुज्ञप्ति एवं पंजीकरण प्राप्त करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। खाद्य संरक्षा विभाग ने खाद्य कारोबारियों से स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है, ताकि आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता