ब्रेकिंग
भरत तिवारी हत्याकांड की जांच का मामला पहुंचा गृह विभाग, सांसद सुधाकर सिंह के पत्र पर कार्रवाई के निर्देश✦तिरहुत शिक्षक MLC चुनाव: BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह को मिला जीत का सर्टिफिकेट, 594 वोटों से दर्ज की जीत✦ आंध्र और ओडिशा में भारी बारिश, यूपी-एमपी और बिहार में भी अलर्ट, 150 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा चक्रवात अर्नब✦सारण शिक्षक MLC सीट पर निर्दलीय राहुल राज की जीत, BJP से बगावत कर लड़ा था चुनाव✦दरभंगा एमएलसी चुनाव: अफवाह फैलाने वालों पर डीएम नाराज, शिक्षक सीट पर जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय आगे, कांग्रेस के मदन मोहन झा पीछे✦भरत तिवारी हत्याकांड की जांच का मामला पहुंचा गृह विभाग, सांसद सुधाकर सिंह के पत्र पर कार्रवाई के निर्देश✦तिरहुत शिक्षक MLC चुनाव: BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह को मिला जीत का सर्टिफिकेट, 594 वोटों से दर्ज की जीत✦ आंध्र और ओडिशा में भारी बारिश, यूपी-एमपी और बिहार में भी अलर्ट, 150 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा चक्रवात अर्नब✦सारण शिक्षक MLC सीट पर निर्दलीय राहुल राज की जीत, BJP से बगावत कर लड़ा था चुनाव✦दरभंगा एमएलसी चुनाव: अफवाह फैलाने वालों पर डीएम नाराज, शिक्षक सीट पर जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय आगे, कांग्रेस के मदन मोहन झा पीछे

सारण शिक्षक MLC सीट पर निर्दलीय राहुल राज की जीत, BJP से बगावत कर लड़ा था चुनाव

Saran Teacher MLC Result: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के बागी निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज की जीत लगभग तय मानी जा रही है। पहली वरीयता के मतों के बाद दूसरी वरीयता में भी उन्होंने बढ़त बनाए रखी है। आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

बिहार न्यूज
टिकट नहीं मिलने पर लड़े थे निर्दलीय चुनाव
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: बिहार विधान परिषद चुनाव में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चौंकाने वाले नतीजे सामने आ रहे हैं। बीजेपी के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज की जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि, चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।


जानकारी के मुताबिक, पहली वरीयता के मतों की गिनती के बाद राहुल राज ने दूसरी वरीयता के मतों की गिनती में भी अपनी बढ़त बरकरार रखी है। इस मुकाबले में जेडीयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर और जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अफाक अहमद पीछे बताए जा रहे हैं। अफाक अहमद इस सीट से मौजूदा एमएलसी हैं।


टिकट नहीं मिलने पर लड़े थे निर्दलीय चुनाव

राहुल राज ने एनडीए से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। इसके बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। अब मतगणना के रुझानों में उनकी बढ़त से सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मुकाबला चर्चा में है।


फिलहाल, सभी की नजरें आधिकारिक चुनाव परिणाम और निर्वाचन अधिकारी की घोषणा पर टिकी हैं।