ब्रेकिंग
Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन✦भरत तिवारी हत्याकांड की जांच का मामला पहुंचा गृह विभाग, सांसद सुधाकर सिंह के पत्र पर कार्रवाई के निर्देश✦तिरहुत शिक्षक MLC चुनाव: BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह को मिला जीत का सर्टिफिकेट, 594 वोटों से दर्ज की जीत✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन✦भरत तिवारी हत्याकांड की जांच का मामला पहुंचा गृह विभाग, सांसद सुधाकर सिंह के पत्र पर कार्रवाई के निर्देश✦तिरहुत शिक्षक MLC चुनाव: BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह को मिला जीत का सर्टिफिकेट, 594 वोटों से दर्ज की जीत

तिरहुत शिक्षक MLC चुनाव: BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह को मिला जीत का सर्टिफिकेट, 594 वोटों से दर्ज की जीत

BJP उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 594 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 2,945 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी भूषण कुमार झा को 2,351 मत प्राप्त हुए। नरेंद्र प्रसाद सिंह को जीत का प्रमाणपत्र मिल गया है।

बिहार न्यूज
विधान परिषद में होगी वापसी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार विधान परिषद के तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की है। मंगलवार को उन्हें जीत का प्रमाणपत्र भी मिल गया। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी भूषण कुमार झा को 594 मतों के अंतर से हराया।


मतगणना के नतीजों के अनुसार, नरेंद्र प्रसाद सिंह को कुल 2,945 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार भूषण कुमार झा को 2,351 मत प्राप्त हुए। दोनों के बीच जीत का अंतर 594 वोटों का रहा।


विधान परिषद में होगी वापसी

इस जीत के साथ नरेंद्र प्रसाद सिंह की बिहार विधान परिषद में वापसी का रास्ता साफ हो गया है। पिछले चुनाव में वह तीसरे स्थान पर रहे थे। इस बार उन्होंने जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की है।


वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) समर्थित उम्मीदवार और तीन बार विधान परिषद सदस्य रह चुके संजय कुमार सिंह इस चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके।


NDA खेमे में जश्न

नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत की खबर सामने आते ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया। इस परिणाम के साथ तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

टैग्स