ब्रेकिंग
BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के वायरल बयान पर CM सम्राट चौधरी सख्त, मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के दिये निर्देशजमादार हत्याकांड में 8 दोषी: सजा से पहले कोर्ट परिसर में बवाल, कैदी वाहन का शीशा टूटा; 2 पुलिसकर्मी घायल‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’... BPSC परीक्षा नियंत्रक के विवादित बोलट्रेन में सो रहे 78 वर्षीय यात्री की नाक चूहे ने काटी, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाईमिलावटी पेट्रोल के बड़े खेल का पर्दाफाश, सैकड़ों लीटर नकली ईंधन बरामद; तस्कर गिरफ्तारBPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के वायरल बयान पर CM सम्राट चौधरी सख्त, मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के दिये निर्देशजमादार हत्याकांड में 8 दोषी: सजा से पहले कोर्ट परिसर में बवाल, कैदी वाहन का शीशा टूटा; 2 पुलिसकर्मी घायल‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’... BPSC परीक्षा नियंत्रक के विवादित बोलट्रेन में सो रहे 78 वर्षीय यात्री की नाक चूहे ने काटी, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाईमिलावटी पेट्रोल के बड़े खेल का पर्दाफाश, सैकड़ों लीटर नकली ईंधन बरामद; तस्कर गिरफ्तार

नेपाल में लगातार बारिश के बाद गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया अधिक पानी; प्रशासन अलर्ट

Bihar Flood Alert: नेपाल में लगातार बारिश के बाद गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वाल्मीकिनगर बराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़ने के बाद गोपालगंज प्रशासन अलर्ट मोड में है. फिलहाल नदी खतरे के निशान से...

नेपाल में लगातार बारिश के बाद गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया अधिक पानी; प्रशासन अलर्ट
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Flood Alert: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब गंडक नदी के जलस्तर पर भी दिखने लगा है. बढ़ते जलप्रवाह को देखते हुए वाल्मीकिनगर बराज से चरणबद्ध तरीके से पानी का डिस्चार्ज बढ़ाया गया है. हालांकि फिलहाल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन संभावित स्थिति को देखते हुए गोपालगंज जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग पूरी तरह सतर्क है.


बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह 8 बजे वाल्मीकिनगर बराज से 79,900 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. इसके बाद सुबह 10 बजे डिस्चार्ज बढ़ाकर 86,000 क्यूसेक कर दिया गया. वहीं दोपहर 12 बजे तक यह बढ़कर 90,600 क्यूसेक पहुंच गया. लगातार बढ़ते डिस्चार्ज के कारण गंडक नदी के जलस्तर में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.


विभाग के अभियंता लगातार नदी के जलस्तर और बराज से छोड़े जा रहे पानी की निगरानी कर रहे हैं. तटबंधों, संवेदनशील इलाकों और संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके.


अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है और घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है. हालांकि यदि नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो आने वाले दिनों में पानी का डिस्चार्ज और बढ़ाया जा सकता है. इसी को देखते हुए संबंधित अधिकारियों, अभियंताओं और आपदा प्रबंधन से जुड़े कर्मियों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं.


इधर लगातार बारिश के कारण जिले के कई निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या भी सामने आई है. कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया है, जबकि एक स्कूल परिसर में भी वर्षा का पानी जमा हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.