ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारीजीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी

गोपालगंज में पार्किंग विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो घायल, एक की हालत गंभीर

गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गोपालगंज में पार्किंग
gopalganj firing
© first bihar
Santosh Singh
2 मिनट

गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान दिग्विजय सिंह कुशवाहा के रूप में हुई है, जो मीरगंज वार्ड नंबर 15 निवासी सुरेंद्र सिंह का बेटा है।


कैसे हुआ विवाद?


बताया जा रहा है कि शनिवार रात मीरगंज के वार्ड नंबर 2, पुरानी टोला में शंभू तुरहा के बेटे बिट्टू का तिलक समारोह था। इस समारोह में दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए थे। रविवार तड़के करीब 4 बजे, समारोह स्थल के पास एक खाली जगह में वाहनों की पार्किंग को लेकर विवाद हो गया।देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक कार सवार व्यक्ति के मुंह में गोली लग गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति भी मामूली रूप से जख्मी हो गया।


घटना के बाद मचा हड़कंप

गोलीबारी की खबर फैलते ही इलाके में संसनी मच गई। सूचना मिलते ही मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर दिया।इस मामले में हथुआ के एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में पार्किंग को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।