ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar News : बिहार के इस जिले में बिजली के तार से लगी आग, चार घर जलकर राख

Bihar News : फतेहपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब तेज धूप के बीच अचानक टूटे बिजली के तार ने चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की इस भयावह घटना ने पूरे गांव में अफरा-तफरी मचा दी और ग्रामीणों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।

फतेहपुर, बिजली का तार, आग, घर जलकर राख, वार्ड 15, बरौली, विद्युत हादसा, ग्रामीण प्रयास, पंपसेट, प्रशासनिक लापरवाही, compensation, fire incident, electric wire, house damage, rural Bihar, Fategpur, Bar
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar News : गोपालगंज के वरौली नगर परिषद के वार्ड संख्या 15 में मंगलवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तीखी धूप के बीच फतेहपुर गांव में अचानक बिजली का एक तार टूटकर गिर गया और उससे भयानक आग लग गई। यह घटना दोपहर करीब दो बजे की है, जब पोल से घरों की ओर जा रहा एक विद्युत तार टूटकर सीधे एक घर के सामने रखे खरही (पुआल) के ढेर पर गिर पड़ा। चंद सेकेंड में ही पुआल ने आग पकड़ ली, और लपटें तेजी से फैलती चली गईं।


आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को कुछ समझ में आता, उससे पहले ही सुरेन्द्र महतो और ललन महतो के घर पूरी तरह से जलकर राख हो गए। वहीं, शंभु महतो और रम्भू महतो के घरों को भी आंशिक क्षति पहुंची। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग बाल्टियों और बर्तनों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। ग्रामीणों ने पंपसेट चालू कर पानी की बौछार शुरू की, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक चार घर जल चुके थे और लाखों की संपत्ति खाक हो चुकी थी। इस हादसे ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है। लोग प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।