ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

गोपालगंज में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा संदिग्ध, भागलपुर.. सीवान के बाद पटना चौथे नंबर पर

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर बिहार में लगातार संदिग्धों की जांच कराने का सिलसिला जारी है। बिहार में राज्य के बाहर से आए लोगों पर सरकार की नजर है। अब तक 1228 संदिग्धों को सरकार

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर बिहार में लगातार संदिग्धों की जांच कराने का सिलसिला जारी है। बिहार में राज्य के बाहर से आए लोगों पर सरकार की नजर है। अब तक 1228 संदिग्धों को सरकार ने क्वॉरेंटाइन पर लिया है। इनमें से कुल 162 यात्रियों ने क्वॉरेंटाइन की अवधि पूरी भी कर ली है। बिहार के सभी जिलों में लोग क्वॉरेंटाइन किए गए हैं। लेकिन संदिग्धों की सबसे ज्यादा तादाद गोपालगंज जिले में है। 


गोपालगंज जिले में कोरोना वायरस के ऐसे संदिग्धों  की संख्या 183 है। जिन्हें क्वॉरेंटाइन पर रखा गया है। गोपालगंज के बाद दूसरे नंबर पर भागलपुर है। जहां कुल 109 संदिग्धों को क्वॉरेंटाइन पर रखा गया है। तीसरे नंबर पर सीवान जिला है। जहां 107 संदिग्ध क्वॉरेंटाइन में हैं। जबकि पटना में कुल 100 संदिग्ध क्वॉरेंटाइन किए गए हैं।


इसके अलावा अन्य जिलों की चर्चा करें तो आंकड़ों के मुताबिक समस्तीपुर और नालंदा में 88-88, पश्चिम चंपारण में 74, पूर्वी चंपारण में 70, गया जिले में 66, मधुबनी में 63, सारण में 57, भोजपुर में 32, दरभंगा में 28, मुजफ्फरपुर में 21, जहानाबाद में 19, किशनगंज में 19,  मुंगेर में 18, कैमूर में 12, रोहतास में 10, नवादा में 9, मधेपुरा में 9, सीतामढ़ी और बेगूसराय में 7-7, वैशाली में 6, बक्सर में 4, सुपौल कटिहार में 3-3, अररिया, बांका, शिवहर और सहरसा में दो-दो, पूर्णिया, अरवल और लखीसराय में 1-1 संदिग्ध क्वॉरेंटाइन किए गए हैं।

टैग्स