ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : कोरोना के नए वेरिएंट 'ओमिक्रॉन' से प्रभावित देशों से बिहार आए पांच यात्री पाए गए कोरोना पॉजिटिव, जांच के लिए IGIMS भेजा गया सैंपल

GOPALGANJ : देश में कोरोना के नए वेरिएंट 'ओमिक्रॉन' के 5 मामले मिलने के बाद एक बार फिर लोगों में कोरोना को लेकर डर समाने लगा है. हालाँकि सरकार इसको फैलने से रोकने के लिए सभी जरुरी कदम उठा र

बिहार : कोरोना के नए वेरिएंट 'ओमिक्रॉन' से प्रभावित देशों से बिहार आए पांच यात्री पाए गए कोरोना पॉजिटिव, जांच के लिए  IGIMS भेजा गया सैंपल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ : देश में कोरोना के नए वेरिएंट 'ओमिक्रॉन' के 5 मामले मिलने के बाद एक बार फिर लोगों में कोरोना को लेकर डर समाने लगा है. हालाँकि सरकार इसको फैलने से रोकने के लिए सभी जरुरी कदम उठा रही है. इस बीच बिहार में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. बिहार के गोपालगंज में कोरोना के नए वेरिएंट से प्रभावित देशों से आए पांच यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उनके सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है. आपको बता दें कि IGIMS में ओमीक्रोन के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाएगी. इसके बाद ही यह पता चल पाएगा की वो कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित हैं या नहीं. RTPCR जांच रिपोर्ट में ये यात्री पॉजिटिव पाए गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक इन सभी यात्रियों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.


आपको बता दें कि आज दिल्ली में पहला ओमीक्रोन का केस मिला है. एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती मरीज तंजानिया से लौटा था. वहीं अब तक 17 लोग जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. देश में कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या 5 हो गई है.

टैग्स