ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: इलाज के दौरान मरीज की मौत पर सरकारी अस्पताल में भारी बवाल, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Bihar News: बिहार के गोपालगंज सदर अस्पताल में महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टरों की लापरवाही से महिला मरीज की मौत हुई है।

Bihar News
अस्पताल में हंगामा
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गोपालगंज में डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत का एक और मामला सामने आया है। यहां सदर अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही से एक महिला मरीज की मौत गयी है। परिजनों ने सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।


मृतक महिला मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पथरा गांव के रामसुंदर साह की पत्नी संजोगी देवी बतायी गयी है। पीड़ित पति रामसुंदर साह ने बताया कि उसकी पत्नी के पेट में अचानक दर्द होने पर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे पेट दर्द की दवा खाने को दिया गया। दवा खाते ही उसका पेट फूलने लगा। इसके बाद उसका पेट दर्द और भी बढ़ गया। 


जब परिजनों ने इसकी शिकायत ड्यूटी पर मौजूद नर्स और अन्य कर्मियों से की तो उन्होंने तत्काल इलाज के बजाय एक दूसरे के ऊपर इलाज कराने का बहाना बनाने लगे। परिजनों का आरोप है कि बार-बार कहने के बाद जब चिकित्सक वहां पहुंचे तो उन्होंने कहा कि उसकी पत्नी की तबीयत सही है। फिर चिकित्सक के द्वारा पत्नी को इंजेक्शन लगा दिया गया। 


इंजेक्शन लगाते ही महिला की हालत खराब होने लगी और देखते-देखते उसकी मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों के द्वारा इलाज में लापरवाही बरती गई। जिसकी वजह से महिला की मौत हो गई है। हंगामे के कारण सदर अस्पताल में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज