ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

Bihar News: लोहे का गेट बना दो महिलाओं के लिए काल, दर्दनाक मौत के बाद गांव में पसरा मातम

Bihar News: इस घटना ने देखते ही देखते दो महिलाओं की जान ले ली, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है व गांव के लोग इस हादसे के बाद स्तब्ध हैं. जिस किसी ने भी इसके बार में जाना उसकी रूह कांप उठी.

Bihar News
गोपालगंज हादसा
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ उचकागांव थाना क्षेत्र के बंकी खाल गांव में सोमवार को हृदयविदारक घटना घटी. इस हादसे में दो महिलाओं ने अपनी जान गंवा दी है. हादसा तब हुआ जब लोहे के एक गेट में करंट दौड़ गया. गेट खोल रही महिला को जब करंट लगा तो उसे बचाने के लिए दूसरी महिला दौड़ पड़ी और फिर वह भी करंट की चपेट में आ गई.


पहली महिला का नाम संजू देवी बताया जाता है जो दशरथ शाह की पत्नी थी. उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिस गेट को वह खोलने जा रही हैं उसमे पहले से ही करंट दौड़ रहा है. संजू देवी के पति सूरत में रहकर काम करते हैं. जबकि वह खुद अपने मायके बंकी खाल गांव में रहा करती थी. इस हादसे के बाद परिजनों में मातम फ़ैल गया है.


करंट लगने के बाद संजू देवी की मदद के लिए सड़क से गुजर रही दूसरी महिला रीमा देवी दौड़ती हुई आई. लेकिन गेट के संपर्क में आते ही वह खुद भी हादसे का शिकार हो बैठी और अपनी जान से हाथ धो बैठी. हादसे की सूचना मिलते ही गांव के मुखिया प्रतिनिधि और वार्ड सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे. जिसके कुछ देर बाद सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय पुलिस भी आई और दोनों शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया. इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.