ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

bihar news: ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में 1 की मौत, 8 घायल, महाकुंभ में स्नान कर घर लौट रहे थे सभी

महाकुंभ के संगम में स्नान कर सभी श्रद्धालु अपने घर लौट रहे थे। तभी जिस पिकअप वैन में सभी सवार थे वो सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गयी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।

BIHAR
सड़क हादसे में मौत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

bihar news: गोपालगंज में यूपी के प्रयागराज महाकुंभ से स्नान करके वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गयी। टक्कर होते ही चीख पुकार मच गयी। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गयी, जबकि आठ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बरौली थाना क्षेत्र के बढ़ेया एनएच 27 की है। जहां मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


 पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों की पहचान पश्चिम बंगाल के अनिता हालदार, रतन ढाली, सुभाष राय, शिमला ढाली, अछनि विश्वास, बेला ढाली, श्रीमति राय और सेमल राय के रूप में की गयी है। 


बताया जाता है कि सभी श्रद्धालु महाकुंभ स्नान करने के बाद पिकअप वाहन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बरौली थाना क्षेत्र के बढ़ेया के समीप एनएच 27 पर पिकअप वाहन ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला की मौत हो गयी जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस ट्रक और पिकअप को जप्त कर पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। सदर एसडीपीओ 2 अभय कुमार रंजन ने बताया कि पिकअप और ट्रक के बीच टक्कर में एक महिला की मौत हुयी है, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं।

नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट


टैग्स