ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar News: बिहार के चिमनी भट्ठा में जोरदार धमाके से हड़कंप, सिलेंडर ब्लास्ट में आधा दर्जन से अधिक लोग झुलसे

बिहार के गोपालगंज में चिमनी भट्ठा पर खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं. सभी का सदर अस्पताल में इलाज जारी है.

cylinder blast
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: खबर गोपलगंज से आ रही है, जहां एक चिमनी भट्ठा में जोरदार धमाके के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सिलिंडर ब्लास्ट की इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक, बरौली थाना क्षेत्र के सुरवल गांव स्थित चिमनी भट्टा में बुधवार की देर रात गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है। खाना बनाने के दौरान सिलेंडर लीक हो गया और उसमें आग लग गई। जबतक आग को बुझाया जाता सिलेंटर फट गया। जिससे वहां मौजूद करीब आधा दर्जन मजदूर उसकी चपेट में आ गए। मजदूर पांच किलो के सिलेंडर पर खाना बना रहे थे।


सिलेंडर ब्लास्ट में झुलसे लोगों में नितिन कुमार, अंकित कुमार, अजय राम, सशील कुमार, सुशील सिंह, प्रमिला देवी और अन्य शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। स्थानीय पीएचसी सभी झुलसे लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।