ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

तेजप्रताप का फिर दिखा नया अंदाज, जानिए कहाँ पहुंचकर माँ राबड़ी देवी के पास किया वीडियो कॉल

DESK : अभी हाल ही में एक व्‍यक्ति के शराब पीने का वीडियो शेयर करने के बाद दो-तीन दिनों से इंटरनेट मीडिया से दूर राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव एक बार फिर स

तेजप्रताप का फिर दिखा नया अंदाज, जानिए कहाँ पहुंचकर माँ राबड़ी देवी के पास किया वीडियो कॉल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : अभी हाल ही में एक व्‍यक्ति के शराब पीने का वीडियो शेयर करने के बाद दो-तीन दिनों से इंटरनेट मीडिया से दूर राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं. तेजप्रताप यादव ने अपने फेसबुक पेज पर तस्‍वीर शेयर की है. इसमें तेजप्रताप अपनी माँ राबड़ी देवी को उनके पैतृक आवास यानि अपने ननिहाल की सैर कराते नजर आ रहे हैं. तेजप्रताप ने वीडियो कॉल पर अपनी मां को उनका घर दिखाया. घर के कमरे से लेकर सीधी और छत तक दिखाया. उन्‍होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि मेरी मां का जन्‍मस्‍थल सेलार कला जाकर वीडियो कॉल कर मां को दोबारा उनके बचपन की याद दिलाई. मेरी मां को मेरा प्रणाम.


आपको बता दें कि हर बार अपने नए अंदाज के वजह से चर्चा में रहने वाले तेजप्रताप यादव की ये तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है. तेजप्रताप अक्‍सर अपनी मां के साथ तस्‍वीरें शेयर करते रहते हैं. विधानसभा उपचुनाव के दौरान आए अपने पिता के साथ भी उन्‍होंने तस्‍वीरें शेयर की थी. लेकिन इस बार कोर्ट में पेशी के लिए पटना आए पिता लालू यादव के साथ तेजप्रताप नजर नहीं आए. न तो राजद के बड़े कार्यक्रम में गए और ना ही पिता से मिलने गए. इसके पीछे क्‍या कारण है यह तो स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है. लेकिन सूत्रों का कहना है कि तेजप्रताप यादव अब भी नाराज हैं.

टैग्स