ब्रेकिंग
छात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी : बदमाशों ने क्रेडिट मैनेजर को मारी गोली, खुद थाने पहुंच बताया पूरा मामला

GOPALGANJ : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट- पाट, छिनतई की खबरें मिकल कर

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी : बदमाशों ने क्रेडिट मैनेजर को मारी गोली, खुद थाने पहुंच बताया पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है।  राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट- पाट, छिनतई की खबरें मिकल कर सामने न आती हो। इस बीच अब एक ताजा ममाला गोपालगंज से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक नॉन बैंकिंग कंपनी के कर्मी को गोली मार घायल कर दिया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, नॉन बैंकिंग कंपनी केकर्मी बाइक पर सवार होकर बेतिया से अपने घर सिवान जा रहे थे। इसी बीच वे जैसे ही तूरकाहां के समीप पहुंचे, एक बाइक पर सवार तीन बदमाश ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने अपनी कर्मी की बाइक के आगे रोक दी। इसके बाद बदमाशों ने कर्मी से उनका बैग और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद जब कर्मी ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने जाते-जाते गोली मार दी। जिससे कर्मी बुरी तरह जख्मी हो गए। बाबजूद वो लहूलुहान होकर थावे थाना पहुंच मामले की शिकायत की इसके बाद थावे थाना के पुलिस ने तत्काल इस मामले की सुचना नगर थाना पुलिस को दिया। 


वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां कर्मी का इलाज चल रहा है। जख्मी कर्मी पेशे से नन बैंकिंग कंपनी फील केयर स्मॉल के क्रेडिट मैनेजर है।मैनेजर कंपनी के काम से बेतिया गए थे। वापस लौटने के दौरान उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया।


इधर, जख्मी बैंक कर्मी की पहचान सिवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी श्याम मांझी के बेटा करण कुमार के रूप में की गई। घायल का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं, वारदात के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।पुलिस बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए जुट गई है। फिलहाल, पुलिस जख्मी का बयान के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।