ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : मंदिर से पूजा कर लौट रहा था परिवार, भीषण सड़क हादसे में दो की हो गई दर्दनाक मौत

GOPALGANJ : बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के पास की है। यहां तेज गति से आ रही कार

बिहार : मंदिर से पूजा कर लौट रहा था परिवार, भीषण सड़क हादसे में दो की हो गई दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ : बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के पास की है। यहां तेज गति से आ रही कार ने एनएच पर खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबति तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


मृतकों की पहचान बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी निवासी गोपाल पोद्दार और आशा देवी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। हादसे में घायल हुए तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से डॉक्टरों ने मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है।


बताया जा रहा है कि बेगूसराय निवासी गोपाल पोद्दार, संयज पोद्दार, कंचल माला देवी, रंजू देवी और आशा देवी एक कार से थावे दुर्गा मंदिर में पूजा करने के लिए आए थे। पूजा करने के बाद सभी थावे से बेगूसराय लौट रहे थे। इस दौरान कार ने एनएच पर खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले जाने के दौरान रास्ते में दो लोगों की मौत हो गई।

टैग्स