ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार Inter परीक्षा : नहीं मिला एडमिट कार्ड, विरोध पर कॉलेज ने केस की दी धमकी, सड़क पर उतरे छात्र

GOPALGANJ : गोपालगंज के कुचायकोट के जलालपुर स्थित एसएमडी कॉलेज में इंटर का एडमिट कार्ड नहीं मिलने से नाराज़ छात्रों ने भटवा मोड़ पर एनएच-28 को जाम कर दिया। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज के कुचायकोट के जलालपुर स्थित एसएमडी कॉलेज में इंटर का एडमिट कार्ड नहीं मिलने से नाराज़ छात्रों ने भटवा मोड़ पर एनएच-28  को जाम कर दिया। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने की। छात्रों के विरोध के बीच एनएच पर लंबा जाम लग गया।मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने की बावजूद भी छात्र हटने को तैयार नहीं थे।


छात्रों ने बताया कि जलालपुर स्तिथ एसएमडी कॉलेज के प्रशासन द्वारा कॉलेज में सीट से अधिक नामांकन ले लिया गया है। जिसके कारण काफी छात्र-छात्रा परीक्षा से वंचित रह जाएंगे। छात्रों ने बताया कि जब वे एडमिड कार्ड नहीं मिलने पर कॉलेज प्रशासन के पास गए तो उन्हें धमकी दी जाने लगी। कहा गया कि इन छात्रों का लिस्ट बनाओ और इन छात्रों पर कॉलेज में घुसकर तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज करा कर इनको फंसाया जाएगा।


कुचायकोट पुलिस और कॉलेज प्रबंधन के काफी समझाने बुझाने के बाद छात्र शांत हुए। हालांकि यह समस्या एसएमडी कॉलेज का नया नहीं है।  एसएमडी कॉलेज के इस रवैये के कारण हर साल छात्र सड़क पर उतरने को मजबूर हैं।