ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : बाइक के धक्के से बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

GOPALGANJ : बिहार में सड़क हादसे में मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इ

बिहार : बाइक के धक्के से बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में सड़क हादसे में मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गोपालगंज से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोइनी गांव के पास नेशनल हाईवे-27 पर बाइक के धक्के से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोइनी गांव निवासी मुस्तफा मियां की 68 वर्षीय पत्नी तैबुन नेशा के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


वहीं, घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कोइनी गांव की रहने वाली वृद्ध महिला अपने घर से बाजार पर कुछ सामानों की खरीदारी करने के लिए जा रही थी। इस बीच तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। बाइक से धक्का लगने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों और धक्का मारने वाले बाइक सवार की मदद से महिला को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के क्रम में वृद्ध महिला की मौत हो गई। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में महिला की मौत होने के बाद बाइक सवार धक्का मारने वाला फरार हो गया. पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।