ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बालू माफिया के साथ सांठगांठ करना इंस्पेक्टर को पड़ा महंगा, कोर्ट ने जारी किया वारंट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक थानेदार को बालू माफिया के साथ सांठगांठ करना काफी महंगा पड़ गया। अब इस इंस्पेक्टर के खिलाफ वारंट जारी कर द

बालू माफिया के साथ सांठगांठ करना इंस्पेक्टर को पड़ा महंगा, कोर्ट ने जारी किया वारंट
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक थानेदार को बालू माफिया के साथ सांठगांठ करना काफी महंगा पड़ गया। अब इस इंस्पेक्टर के खिलाफ वारंट जारी कर दिया है। जिसके बाद पुलिस महकमे में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। पुलिसकर्मी की घटना को लेकर आपस में सवाल करना शुरू कर दिए हैं। 


दरअसल, सीजेएम मानवेंद्र मिश्र की कोर्ट ने नगर थाने के चौकीदार की अपील पर सुनवाई करते हुए नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार राय के विरूद्ध वारंट जारी किया है।सीजेएम कोर्ट में चौकीदार झूलन यादव की तरफ से उनके वकील ने तथ्यों व साक्ष्यों को पेश किया। इसके बाद अदालत ने प्रथम दृष्टया आईपीसी की धारा 323, 341, 506 भाग II के तहत आरोपित नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 


इंस्पेक्टर के खिलाफ अपनेअधीनस्थ को धमकी देने, अधीनस्थ के साथ दुर्व्यवहार करने और इनकार करने के विशिष्ट आरोप हैं। इसके बाद शिकायतकर्ता के आरोप को संज्ञेय अपराध मानते हुए कोर्ट ने इस मामले में नौ अगस्त को संज्ञान लेते हुए सम्मन जारी किया। इसके साथ ही थानाध्यक्ष को अपना पक्ष रखने का आदेश दिया था। लेकिन, इसके बाद कोर्ट में थानेदार के उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट से वारंट जारी हुआ। अब कोर्ट से वारंट जारी होने के साथ ही इंस्पेक्टर की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। 


मालूम हो कि,11 जुलाई को नगर थाना के फतहा गांव में बालू लदे ट्रक को पुलिस ने जब्त किया। ट्रक की रखवाली के लिए हरबासा गांव के रहने वाले चौकीदार झूलन यादव को तैनात कर दिया गया। रात के 2.30 बजे बोलेरो पर सवार चार-पांच लोग आए। चौकीदार को अपने कब्जे में लेकर मोबाइल छीन कर बेरहमी से पीटा। बोलेरो में सीट के नीचे डालकर पैर से दाब कर महम्मदपुर ले गए, जहां पीट कर हाईवे के किनारे फेंक कर भाग गए। होश में आने के बाद चौकीदार पैदल एक लाइन होटल पर पहुंचा। वहां से इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार राय को सूचना दी और खुद के घायल होने की बात कही, लेकिन वे उसकी बात नहीं सुने। 


बताया गया कि, इलाज के बाद जब चौकीदार झूलन यादव थाने पहुंचा तो उसका सहयोग करने के बदले थानेदार प्रताड़ित करने लगे। गाली-गलौज कर मारपीट की।  बर्बाद कर देने की धमकी दी।  इससे आहत होकर चौकीदार ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से बालू माफिया से मिलकर बालू लदे ट्रक को भगा देने का आरोप थानेदार पर लगाया। 


उधर, चौकीदार झूलन यादव के वकील सुधीर तिवारी ने कोर्ट को बताया कि केस को उठाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। उसे धमकी भी दी जा रही है।  चौकीदार और उसके परिजनों को खतरा होने की बात सामने आई है. उधर, नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय से संपर्क करने पर उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया ।