ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

तटबंध की हालत देखने गये जूनियर इंजीनियर अचानक लापता, कुछ दिन बाद होने वाली थी शादी, आज ही था तिलक समारोह

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज से बड़ी खबर आ रही है जहां जल संसाधन विभाग का जेई अचानक लापता हो गये हैं। तटबंधों की निगरानी करने के बाद दोपहर 12 बजे से उनका मोबाइल स्विच ऑफ है। लापता

तटबंध की हालत देखने गये जूनियर इंजीनियर अचानक लापता, कुछ दिन बाद होने वाली थी शादी, आज ही था तिलक समारोह
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज से बड़ी खबर आ रही है जहां जल संसाधन विभाग का जेई अचानक लापता हो गये हैं। तटबंधों की निगरानी करने के बाद दोपहर 12 बजे से उनका मोबाइल स्विच ऑफ है। लापता जूनियर इंजीनियर की पहचान पवन कुमार बंसल के रूप में हुई है। विभाग से लेकर जिला प्रशासन के लोग लापता जेई की तलाश में जुटे हैं। 


बताया जाता है कि लापता जेई पवन बंसल की शादी कुछ दिन बाद होने वाली थी और आज शाम को ही तिलक समारोह था। पुलिस की टीम लापता जेई की तलाश में जुटी है लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। 


बता दें कि गौसिया पंचायत के बाद सुबह 9 बजे कार्यालय में वो देखे गए थे। फिर तटबंधों की स्थिति को देखने के लिए निकले थे और अचानक गायब हो गये। दोपहर 12 बजे से उनका मोबाइल भी बंद है। जिसके बाद किसी अनहोनी की आशंका से परिजन काफी डरे सहमे हैं। परिजन पुलिस से पवन की सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें