ब्रेकिंग
बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’✦बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’

गोपालगंज में बिजनेसमैन से 10 लाख की लूट, बैंक से पैसे निकालकर लौट रहा था व्यवसायी

GOPALGANJ: बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामला गोपालगंज का है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने मुर्गा व्यवसायी से हथियार का भय दिखाकर 10 लाख रुपए लूट लिये। घटन

गोपालगंज में बिजनेसमैन से 10 लाख की लूट, बैंक से पैसे निकालकर लौट रहा था व्यवसायी
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामला गोपालगंज का है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने मुर्गा व्यवसायी से हथियार का भय दिखाकर 10 लाख रुपए लूट लिये। घटना मांझागढ़ थाने के जाफर टोला नहर की है। लूट की घटना के बाद व्यवसायी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 




घटना की जांच के लिए एसपी आनंद कुमार ने टीम का गठन किया है। जानकारी के मुताबिक़ सिधवलिया थाना क्षेत्र के डंगसी गांव के रहने वाले साबिर अली का मुर्गा पालन का व्यवसाय है। मंगलवार को गोपालगंज स्थित आईसीआईसीआई बैंक से 11 लाख 50 हजार रुपए लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने हथियार के बल पर बाइक रोकवा दी। अचानक व्यवसायी के कनपट्टी पर अपराधियों ने पिस्तौल तान दी और लूट की घटना को अंजाम देते हुए फरार हो गए। 




कैश लूटने के बाद अपराधी नहर की ओर से होकर फरार हो गए. घटना मंगलवार की दोपहर के 1 बजे के आसपास की है. पीड़ित मुर्गा व्यवसायी ने थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद मांझा थानाध्यक्ष विशाल आनंद के नेतृत्व में पुलिस ने जांच कर छापेमारी शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि जिस इलाके में लूट की वारदात हुई है वहां से थाने की दूरी महज तीन से चार किलोमीटर है, लेकिन लूट की सूचना पीड़ित द्वारा डेढ़ घंटे बाद दी गयी, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गयी है.



टैग्स