ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

पंचायत से नहीं बनी बात तो टावर पर चढ़ गई प्रेमिका, शादी की मांग पर अड़ी, पुलिस ने संभाला मोर्चा

गोपालगंज में प्रेमी से शादी की मांग को लेकर एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पंचायत से मामला नहीं सुलझने पर युवती ने यह कदम उठाया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

बिहार न्यूज
गोपालगंज में हाई-वोल्टेज ड्रामा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में प्यार को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां शादी की मांग को लेकर एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पंचायत से बात नहीं बनने पर युवती ने यह कदम उठाया। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। 


क्या है पूरा मामला जानिये?

बिहार के गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के जनटोली गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर चढ़ी युवती अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग कर रही थी। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। 


बताया जा रहा है कि बैकुंठपुर की रहने वाली सिंधु कुमारी का जनटोली गांव निवासी अमरजीत कुमार के साथ पिछले एक साल से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार की असहमति के कारण कई बार पंचायत होने के बावजूद मामला सुलझ नहीं सका। परिवार और पंचायत से निराश युवती आहत होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई और इंसाफ की मांग करने लगी। 


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवती को समझाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोनों परिवारों से बातचीत जारी है। पुलिस के द्वारा बताया जा रहा है कि “सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। “प्रेम प्रसंग में पंचायत से समाधान नहीं निकलने के बाद युवती का मोबाइल टावर पर चढ़ना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट

टैग्स