ब्रेकिंग
बक्सर के प्रधान डाकघर में CBI की रेड, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ20 हजार रुपये घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार, होटल में चल रही थी डीलगांधी सेतु के पास बड़ा नाव हादसा, बोल्डर से टकराकर गंगा में डूबी नाव; आधा दर्जन लोग लापताजो दलितों से टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा: पटना में दलित संगठनों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग पर चढ़कर लगाए नारेदूध समझकर फिनाइल से बना दी चाय... एक घूंट पीते ही बिगड़ी 3 छात्राओं की हालत, आनन-फानन में भागलपुर रेफरबक्सर के प्रधान डाकघर में CBI की रेड, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ20 हजार रुपये घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार, होटल में चल रही थी डीलगांधी सेतु के पास बड़ा नाव हादसा, बोल्डर से टकराकर गंगा में डूबी नाव; आधा दर्जन लोग लापताजो दलितों से टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा: पटना में दलित संगठनों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग पर चढ़कर लगाए नारेदूध समझकर फिनाइल से बना दी चाय... एक घूंट पीते ही बिगड़ी 3 छात्राओं की हालत, आनन-फानन में भागलपुर रेफर

अतिक्रमण और कचरे से कराह रही छाड़ी नदी, DM ने लिया बड़ा फैसला; 5 अमीन करेंगे जमीन का सर्वे

Bihar News: गोपालगंज की छाड़ी नदी की बदहाल स्थिति पर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। डीएम समीर सौरभ के निर्देश पर नदी की जमीन और अतिक्रमण का सर्वे करने के लिए पांच अमीनों की टीम गठित की गई है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गोपालगंज शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाली छाड़ी नदी की बदहाल स्थिति पर अब जिला प्रशासन सख्त हो गया है। अतिक्रमण और कचरे से कराह रही नदी को लेकर डीएम समीर सौरभ ने बड़ा निर्देश दिया है। नदी की जमीन का सर्वे कराकर अतिक्रमणकारियों को नोटिस देने की तैयारी है। इसके लिए पांच अमीनों की टीम गठित की गई है। डीएम ने साफ कहा है कि नोटिस के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



गोपालगंज में गंडक नदी से निकलकर शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाली छाड़ी नदी इन दिनों बदहाली की तस्वीर बनी हुई है। अतिक्रमण और कचरे की वजह से नदी का पानी का बहाव बाधित है। कई जगह पानी जमा है, जबकि लंबे समय से जमा कचरे से उठ रही दुर्गंध ने आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।



नदी की इस बदहाल स्थिति को लेकर अब डीएम समीर सौरभ ने अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया है। जिला गंगा समिति की बैठक में छाड़ी नदी के जीर्णोद्धार और स्थिति में सुधार को लेकर समीक्षा की गई। डीएम के निर्देश पर नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पांच अमीनों की टीम बनाई गई है।



अमीनों की टीम छाड़ी नदी की जमीन और उस पर हुए अतिक्रमण का सर्वे करेगी। सर्वे पूरा होने के बाद अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया जाएगा और नदी की जमीन खाली करने का निर्देश दिया जाएगा। डीएम ने स्पष्ट किया है कि नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



प्रशासन अब अतिक्रमण हटाने के साथ नदी की साफ-सफाई कराने की भी तैयारी में है। उम्मीद है कि नदी की जमीन अतिक्रमण मुक्त होने और सफाई के बाद पानी का बहाव बेहतर होगा। इससे शहर में जलजमाव, गंदगी और दुर्गंध की समस्या से लोगों को राहत मिल सकती है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता