ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

बिहार : घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

PURNIYA : इस वक़्त की बड़ी खबर पूर्णिया जिले से सामने आ रही है जहां तेज रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक के घर में घुसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. घटना सरसी के बुढ़िया मदरसा च

बिहार : घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
First Bihar
2 मिनट

PURNIYA : इस वक़्त की बड़ी खबर पूर्णिया जिले से सामने आ रही है जहां तेज रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक के घर में घुसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. घटना सरसी के बुढ़िया मदरसा चौक के पास की बताई जा रही है. 


जानकारी के अनुसार मृतकों में पति-पत्नी और एक बच्चा शामिल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि घर के पुरूष सदस्य मो. कारू बाहर दलान पर सोये थे. वहीं उसकी पत्नी, 14 वर्षीय बेटी और एक बारह वर्षीय नवासा घर के अंदर सो रहे थे. इसी बीच एसएच 77 से रानीगंज की ओर से सरसी की ओर जा रहा एक अनियंत्रित ट्रक घर में जा घुसा. इस हादसे में तीन सदयों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. 


घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को मिली तो मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. ग्रामीणों ने ट्रक और एक व्यक्ति को कब्जे में लेकर सरसी से आई पुलिस को सौंप दिया. पुलिस मौके पर सदल- बल पहुंचकर पूछताछ कर रही है वहीं ट्रक के खलासी को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है.