ब्रेकिंग
पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल

घने कोहरे का विमान पर दिखा असर, पटना के बजाय पहुंच गए कोलकाता, चार घंटे बाद आया वापस

PATNA : स्पाइस जेट के यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। इन यत्रियों को जाना कहीं और था पहुंच कहीं और गए। जिसके बाद इस हवाई जहाज में सवार यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

घने कोहरे का विमान पर दिखा असर, पटना के बजाय पहुंच गए कोलकाता, चार घंटे बाद आया वापस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : स्पाइस जेट के यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। इन यत्रियों को जाना कहीं और था पहुंच कहीं और गए। जिसके बाद इस हवाई जहाज में सवार यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि, वापस से घंटों देरी से इस विमान को जहां लैंड कराना था वहां लाया गया। लेकिन, इस पुरे वाकये का असर अन्य 20 विमान पर भी पड़ा है। 


दरअसल, घने कोहरे के कारण स्पाइस जेट के यात्रियों को बीते कल काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि, कम दृश्यता के कारण दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की पहली फ्लाइट पटना के आसमान में चार चक्कर लगाने के बाद भी यहां उतर नहीं सकी और उसे कोलकाता डायवर्ट होना पड़ा। घने कोहरे के कारण पायलट को रनवे नहीं दिख रहा था।


लिहाजा, चार चक्कर लगाने के बावजूद विमान के उतरने की स्थिति नहीं बनी और एटीसी से बात करने के बाद इस प्लेन को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। हालांकि, बाद में जब आसमान साफ़ हुआ तो घंटों देरी के बाद इस विमान को पटना वापस लाया गया। इस विमान के डायवर्ट  होने से  कुल 250 यात्रियों की हवाई यात्रा प्रभावित हुई और उन्हें घंटों परेशानी उठानी पड़ी। 


बताया जा रहा है कि, राजधानी पटना में मौसम खराब और कोहरे छाए होने के कारण लगभग 24 फ्लाइटें रेसिड्यूल हुईं। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान सबसे अधिक समस्या स्पाइस जेट के विमान को ही हुई। इनमें स्पाइसजेट की दिल्ली पटना फ्लाइट एसजी480 सात घंटे और बेंगलुरु-पटना फ्लाइट एसजी 768 दो घंटे 13 मिनट देरी से उड़ी।