ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

यूनिवर्सिटी में बिना कोई काम बैठने वाले बाहरी लोग पर दर्ज होगा FIR, जानिए क्या है पूरा मामला

GAYA : अब अब यूनिवर्सिटी में बिना कोई काम के यूं ही बैठे रहने वाले बाहरी लोगों पर एक्शन लिया जाएगा। इसको लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन के तरफ से आदेश भी जारी कर दिया गया है। जिसमें साफ

यूनिवर्सिटी में बिना कोई काम बैठने वाले बाहरी लोग पर दर्ज होगा FIR, जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : अब अब यूनिवर्सिटी में बिना कोई काम के यूं ही बैठे रहने वाले बाहरी लोगों पर एक्शन लिया जाएगा। इसको लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन के तरफ से आदेश भी जारी कर दिया गया है। जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि बाहरी व्यक्तियों को बिना कोई काम प्रवेश न दें और ना ही बैठने की अनुमति प्रदान करें। जिसके बाद पूरे यूनिवर्सिटी में इस आदेश को लेकर तहलका मचा हुआ है। 


दरअसल, मगध यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आफिस में बैठने वालों बाहरी लोगों के खिलाफ मोर्चा खोला है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आफिस में बैठने वालों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। प्रशासन की ओर से सभी विभागों को पत्र जारी किया गया है। कहा गया है कि विभाग द्वारा रोक नहीं लगाई तो विभागाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई होगी। यही नहीं आफिस में बैठने वालों के विरुद्ध एफआईआर भी कराई जाएगी। इसको लेकर विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉक्टर समीर कुमार शर्मा ने सभी विभागों को पत्र भेज कर इस बाबत चेतावनी दी है।


कुलसचिव ने कहा है कि- सभी पदाधिकारी को प्रशाखा पदाधिकारी के साथ सभी शाखों की सहायक एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया जाता है कि अपने कार्यालय और शाखा में बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश न दें और न ही बैठने की अनुमति दें। कुलपति को अनाधिकृत व्यक्तियों को पदाधिकारी प्रशाखा पदाधिकारी के समक्ष बैठे रहने की सूचना मिली है। जिसके कारण सभी संबंधित पदाधिकारी और प्रशाखा पदाधिकारी को निर्देश दिया जाता है कि कार्यालय में अनाधिकृत लोगों के प्रवेश व बैठने पर रोक लगाएं। अगर मना करने पर भी जबरन शाखा वह कार्यालय में वे प्रवेश करते हैं या बैठे रहते हैं तो इसकी सूचना कार्यालय को दें। ताकि वैसे व्यक्तियों एवं सामाजिक तत्वों के विरुद्ध FIR दर्ज कराई जा सके।


आपको बताते चलें कि, आफिस में बैठने वाले बाहरी लोग वही हैं जो खुद को विभिन्न कॉलेजों के प्रतिनधि बता कर आफिस में बैठे रहते हैं। छात्रों को गुमराह कर उगाही करते हैं। इसके अलावा कुछ स्थानीय युवक भी हैं जो इस यूनिवर्सिटी में आने वाले छात्रों की पैरवी करते नजर आते हैं। ऐसे ही लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।