ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

तेज रफ़्तार कार ने ट्रक में मारी जोरदार ठोकर, तीन लोगों की स्पॉट डेथ, दो की स्थिति नाजुक

GAYA : बिहार के गया जिले के आमस में उस वक़्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक सड़क हादसे में तीन लोगों की स्पॉट डेथ हो गई वहीं दो लोगों की

तेज रफ़्तार कार ने ट्रक में मारी जोरदार ठोकर, तीन लोगों की स्पॉट डेथ, दो की स्थिति नाजुक
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया जिले के आमस में उस वक़्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक सड़क हादसे में तीन लोगों की स्पॉट डेथ हो गई वहीं दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. एक्सीडेंट आमस के महापुर के पास जीटी रोड पर हुआ. तीनों मृतक जहानाबाद जिले के रहने वाले बताये जा रहे हैं. 


जानकारी के अनुसार कार से पांच लोग औरंगाबाद से जहानाबाद लौट रहे थे इसी दौरान तेज रफ़्तार कार ने महापुर पुलिया के पास ट्रक में पीछे से धक्का मार दिया. इस भयानक हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में चल रहा है. 


इधर हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.