ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

तेज रफ़्तार बोलोरो ने मां- बेटे को कुचला, दोनों की हुई मौत

GAYA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इ

तेज रफ़्तार बोलोरो ने मां- बेटे को कुचला, दोनों की हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से निकल कर सामने आया है, जहां सड़क हादसे की वजह से दो लोगों क मौत हो गई। ये दोनों रिश्ते में मां- बेटे बताए जा रहे हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार,  गया में सड़क हादसे में मां बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। एक अनियंत्रित बोलेरो ने दोनों को उस समय कुचल दिया जब मां अपने बेटे को लेकर सड़क पार कर रही थी। घटना के बाद लोगों ने एनएच 83 गया-पटना मेन रोड को जाम कर दिया। यह हादसा गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र हुआ है। जहां स्थानीय लोगों द्वारा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर हंगामा किया गया। पुलिस ने काफी मशक्कत करके लोगों के समझा बुझाकर शांत कराया।


वहीं, मृतक महिला के पहचान 40 वर्षीय नीता मांझी के रूप में हुई है। उनके बेटे की उम्र महज 3 साल थी। वह बेलागंज प्रखंड के गांव के निवासी थी। शुक्रवार को नीमा गांव के पास दोनों दुर्घटना के शिकार हो गए। ठोकर मारने के बाद बोलेरो लेकर ड्राइवर फरार हो गया। उसके बाद घटना स्थल पर भीड़ लग गयी है लोग हंगामा करने लगे।


महिला अपने मायके से ससुराल जा रही थी। इसी दौरान सड़क पार करने में हादसा हो गया। घटना के वक्त उनका बेटा उनकी गोद में था। दूसरी ओर से गति से आ रही बोलेरो ने मां बेटे को कुचल दिया और ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर बेलागंज थाना पुलिस मौका पर पहुंची। तब तक लोगों ने सड़क जाम कर दिया था और सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। 


उधर,  इस मामले में थाना अध्यक्ष विजय कृष्ण प्रसाद ने कहा  कि उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गाड़ी की पहचान कर रही है। गांव वाले मौके पर सीनियर पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पहले भी कई लोगों की जानें जा चुकी हैं। प्रदर्शनकारियों ने एनएच पर स्पीड लिमिट तय करने की मांग की। खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों का हंगामा जारी था। पुलिस को लाश उठाने से लोगों ने रोक दिया था।