ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

साथ जियेंगे साथ मरेंगे: पति-पत्नी को एक ही रात आया हार्ट अटैक, दोनों की मौके पर मौत

GAYA: गया के शिला गांव निवासी 40 वर्षीय दिनेश मिस्त्री और उनकी पत्नी 35 वर्षीय रिंकू देवी ने शादी के वक्त सात जन्मों तक साथ जीने मरने की कसमें खाई थी। दोनों काफी खुशी पूर्वक ज

साथ जियेंगे साथ मरेंगे: पति-पत्नी को एक ही रात आया हार्ट अटैक, दोनों की मौके पर मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: गया के शिला गांव निवासी 40 वर्षीय दिनेश मिस्त्री और उनकी पत्नी 35 वर्षीय रिंकू देवी ने शादी के वक्त सात जन्मों तक साथ जीने मरने की कसमें खाई थी। दोनों काफी खुशी पूर्वक जिन्दगी जी रहे थे उन्हें नहीं पता था कि दोनों एक साथ ही दुनियां को अलविदा कह देंगे। दरअसल पति-पत्‍नी को रात में सोते वक्‍त साथ में दिल का दौरा पड़ा और दोनों की एक साथ नेचुरल डेथ हो गयी। 


इस घटना की जानकारी जैसे ही गांव वालों को हुई वो दंपति को अंतिम विदाई देने के लिए घर पहुंचने लगे। घटना टनकुप्पा प्रखंड के ढिबर पंचायत के शिला गांव की है। जहां इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। मृत दंपती की बेटी काजल ने बताया कि बीती रात उसके मम्‍मी-पापा खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। दोनों की रात में सोए अवस्था में मौत हो गई। आधी रात में बेटी जब कमरे में गयी तो देखा कि माता-पिता दोनों मृत पड़े थे। जिसके बाद रोती हुई बेटी पड़ोसियों के पास पहुंची। सभी सोये हुए थे उन्हें किसी तरह आवाज देकर उठाया और अपने साथ लेकर घर पहुंची। 


जिसके बाद पड़ोसियों ने ग्रामीण चिकित्सक को बुलाया तब उन्होंने दोनों की मौत की पुष्टि की। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदय गति का रुकना बताया गया। पहले से दोनों को कोई बीमारी नहीं थी। दोनों पति-पत्नी स्वस्थ्य थे। मृत दंपती को दो बेटे और एक बेटी है जो अविवाहित हैं। बेटी की शादी की बात चल रही थी। बेटी को देखने के लिए लड़के वाले आने वाले थे। लेकिन उससे पहले दिनेश और रिंकू की अचानक मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बेटी और बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।  


बताया जाता है कि दिनेश बढ़ई मिस्त्री था। वो बाहर रहता था लड़की को देखने के लिए लड़के वाले आने वाले थे इसलिए वो घर आए हुए थे। वही उनका बेटा जयकेश चेन्नई में रहता है उसे घटना की जानकारी दी गयी है। जयकेश के चेन्नई से गया पहुंचने के बाद दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद हर कोई हैरान है। गांव में इसी घटना की चर्चा हो रही है।