ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपभरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप

पुल से नदी में गिरी कार, ग्रामीण विभाग के अकाउंटेंट की मौत

GAYA: चेरकी-शेरघाटी मुख्य मार्ग स्थित पुल से एक कार अचानक नदी में गिर गई। नदी में गिरे मारुति 800 कार में सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गयी। मृतक की पहचान पंकज कुमार सिंह के र

पुल से नदी में गिरी कार, ग्रामीण विभाग के अकाउंटेंट की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: चेरकी-शेरघाटी मुख्य मार्ग स्थित पुल से एक कार अचानक नदी में गिर गई। नदी में गिरे मारुति 800 कार में सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गयी। मृतक की पहचान पंकज कुमार सिंह के रूप में हुई है। जो ग्रामीण विभाग शेरघाटी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे। नदी में गिरी कार पर नजर पड़ते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि दो सीटों के बीच गाड़ी को ड्राइव कर रहे व्यक्ति की गर्दन फंसी हुई थी। जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गयी। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार व्यक्ति को बाहर निकाला और शव को अपने कब्जे में लिया। वही क्रेन के जरिए कार को नदी से निकाला गया। कार पर झारखंड का रजिस्ट्रेशन नंबर है। कार से मिले डॉक्यूमेन्ट्स के आधार पर मृतक का नाम पंकज कुमार सिंह है जो ग्राामीण विभाग में अकाउंटेंट थे। 


बताया जाता है कि पुल पर रेलिंग नहीं होने की वजह से अब तक कई लोगों की जाने जा चुकी है। रेलिंग बनाए जाने की मांग ग्रामीण कई दिनों से कर रहे हैं। इसे लेकर चंदौती प्रखंड कार्यालय और बीडीओ को भी लिखित शिकायत की गयी है लेकिन अब तक पुल पर रेलिंग नहीं बनाया गया। जिससे आए दिन इस तरह की घटनाएं होती है। 


टैग्स