ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

नक्सलियों ने 14 और 15 अप्रैल को बुलाया बिहार-झारखंड बंद, गया के कई इलाकों में फेंका पर्चा

GAYA : भाकपा माओवादी संगठन ने 14 और 15 अप्रैल को बिहार-झारखंड बंद करने का ऐलान किया है। यह बंदी बीते दिनों झारखंड के चतरा में मारे गए 5 नक्सलियों के विरोध में बुलाई गई है। इसक

नक्सलियों ने 14 और 15 अप्रैल को बुलाया बिहार-झारखंड बंद, गया के कई इलाकों में फेंका पर्चा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : भाकपा माओवादी संगठन ने 14 और 15 अप्रैल को बिहार-झारखंड बंद करने का ऐलान किया है। यह बंदी बीते दिनों झारखंड के चतरा में मारे गए 5 नक्सलियों के विरोध में बुलाई गई है। इसको लेकर आज सुबह गया के इमामगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत भदवर, बांकेबाजार और रौशनगंज थाना क्षेत्र में एक पर्चा गिराया गया है। 


वहीं, नक्सली के तरफ से बिहार बंद को लेकर जो पर्चा फेंका गया है उसमें साफ़ तौर पर कहा गया है कि नक्सली पर्चे में कहा गया है कि बुलाई गई बंदी का व्यापक असर इलाके में दिखना चाहिए। फिलहाल पर्चे को सीआरपीएफ व जिला पुलिस ने जब्त कर लिया है। नक्सली के तरफ से पोस्टर की जांच की जा रही है।


बताया जा रहा है कि, इस पोस्टर में नक्सलियों का कहना है कि, 14 और 15 अप्रैल को बंदी का आह्वान किया गया है। इस बंदी में आम जनता खुलकर आगे आए और गरीबों की लड़ाई को अंतिम चरण तक ले जाने में साथ दे। हालांकि इस बंदी में प्रेस, दूध, एंबुलेंस का मुक्त रखा गया है। इसके आलावा रेल और सड़क मार्ग पर ये लोग अपना प्रदर्शन कर सकते हैं। नक्सली पर्चा में कहा गया है बंदी मूल रूप से दक्षिण बिहार और पश्चिमी झारखंड में प्रभावी रहेगा। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि मारे गए 5 नक्सलियों का बदला लेने के लिए भाकपा माओवादी संगठन का पीएलजी ग्रुप अपने काम में लग चुका है। 


आपको बताते चलें कि, बीते 3 अप्रैल 2023 को कामरेड गौतम पासवान, अमर, नंदू, संजीत अजीत को झूठी मुठभेड़ में हत्या करने के विरोध में बिहार-झारखंड बंद करने का ऐलान किया गया है। चेतावनी भी दी गई है कि नहीं बंद करने पर जन अदालत लगाकर सजा दी जाएगी।