ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचला, मौके पर हुई मौत ;नाराज परिजनों ने जमकर काटा बवाल

GAYA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इस

मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचला, मौके पर हुई मौत ;नाराज परिजनों ने जमकर काटा बवाल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को तेज रफ़्तार हाइवा ने कुचल डाला। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, गया में तेज रफ्तार मिट्टी लदे हाइवा ने मॉर्निंग वॉक के लिए निकले एक युवक को कुचल दिया। इस सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हाइवा वाहन गया के बेलागंज से पटना की ओर जा रहा था तभी अनियंत्रित होकर इसने युवक को कुचल डाला। यह घटना गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस घटना में मृतक की पहचान 40 वर्षीय कौशैलेंद्र कुमार उर्फ रॉकी के रूप में हुई है। जो बेलागंज बाजार के कुछ दिनों से रह रहा था, इसका पैतृक गांव वाजितपुर है। 


वहीं, इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है। आक्रोशित लोगों ने एनएच-83 गया- पटना मुख्य सड़क जाम कर दिया है। सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। करीब 1 घंटे से अधिक समय से सड़क जाम है, जिसके कारण दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। इस घटना जानकारी के बाद बेलागंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेने के प्रयास में जुटी है। आक्रोशित लोग फिलहाल शव को नहीं उठाने दे रहे हैं, ये लोग मृतक के आश्रित परिवार को मुआवजा देने समेत अन्य मांग कर रहे हैं। 


इधर, इस घटना को अंजाम देने वाले हाइवा वाहन के ड्राइवर को लोगों ने पकड़ लिया है। पुलिस ने हाइवा ड्राइवर  को हिरासत में लिया है। इस संबंध में बेलागंज थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, गया -पटना रोड में रामपुर मोड़ के पास हाइवा की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है। मृतक की पहचान कौशलेंद्र कुमार उर्फ रॉकी के रूप में हुई है। यह वाजितपुर का मुख्य रूप से रहने वाला था। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया है, जिसे हटाने का प्रयास पुलिस कर रही है। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया जा रहा है। फिलहाल शव को कब्जे में नहीं लिया जा सका है, जल्द ही शव को कब्जे में लेकर सड़क जाम हटाया जाएगा।