ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गया पहुंचे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ, विष्णुपद मंदिर में किया पिंडदान

GAYA: राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शनिवार को गया पहुंचे, जहां उन्होंने विष्णुपद मंदिर में पितरों के मोक्ष के लिए पिंडदान किया। इस दौरान उन्होंने विष्णुचरण के दर्शन और पूजन कि

गया पहुंचे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ, विष्णुपद मंदिर में किया पिंडदान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शनिवार को गया पहुंचे, जहां उन्होंने विष्णुपद मंदिर में पितरों के मोक्ष के लिए पिंडदान किया। इस दौरान उन्होंने विष्णुचरण के दर्शन और पूजन किया। राज्यपाल के दौरे को लेकर गया में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी।


दरअसल, हिंदू धर्म में पितृपक्ष के दौरान पूर्वजों के लिए पिंडदान और तर्पण का विशेष महत्व है। बड़ी संख्या में देशभर से लोग पितृपक्ष के दौरान गया पहुंचते हैं और अपने पितरों के मोक्ष के लिए विष्णुपद मंदिर में पिंडडान और फल्गु नदी में तर्पण करते हैं। इसी कड़ी में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर शनिवार को गया पहुंचे।


गया के विष्णुपद मंदिर में राज्यपाल ने अपने पितरों के लिए पिंडदान किया और फल्गु तर्पण, विष्णुचरण और अक्षयवट का विधान कर पितरों के विष्णुलोक की कामना की। पिंडदान करने के बाद राज्यपाल विष्णुपद मंदिर के कार्यालय भी गए, जहां विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। राज्यपाल करीब एक घंटे तक विष्णुपद मंदिर में रूके, इसके बाद वे पटना के लिए रवाना हो गए।