ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

Gaya News: इनकम टैक्स ने युवक को भेज दिया दो करोड़ का नोटिस, दो दिन में 67 लाख जमा करने का आदेश; डर से चार दिन से घर नहीं लौटा शख्स

GAYA: गया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नई गोदाम के रहने वाले युवक को इनकम टैक्स से 2 करोड़ का नोटिस आया है। युवक एक होलसेलर के यहां 1

Gaya News: इनकम टैक्स ने युवक को भेज दिया दो करोड़ का नोटिस, दो दिन में 67 लाख जमा करने का आदेश; डर से चार दिन से घर नहीं लौटा शख्स
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GAYA: गया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नई गोदाम के रहने वाले युवक को इनकम टैक्स से 2 करोड़ का नोटिस आया है। युवक एक होलसेलर के यहां 10 हजार रुपए की पगार पर नौकरी करता है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दो दिन के भीतर 67 लाख रुपए जमा करने को कहा है। जिसके बाद से युवक खौफ में है और पिछले चार दिन से घर नहीं लौटा है। 


दरअसल, पुरानी गोदाम में रिफाइन और तेल के होलसेलर थोक एवं खुदरा विक्रेता के यहां 10 हज़ार की नौकरी करने वाले एक कर्मी को आयकर विभाग ने 2 करोड़ 3 हजार 308 रुपये का नोटिस भेजा है। आयकर विभाग ने युवक को दो दिनों के अंदर 67 लाख फाइन के रुपए जमा करने का टाइम टेबल निर्धारित किया है।इस तरह के नोटिस मिलने के बाद से पीड़ित काफी घबराया हुआ है। 


युवक कोतवाली के नई गोदाम मोहल्ले का रहने वाला राजीव कुमार वर्मा है, जो पुरानी गोदाम में तेल और रिफाइन होलसेलर के यहां काम करता है। पीड़ित राजीव ने बताया काम के बदले उसे हर महीने 10 हज़ार रुपए पगार मिलते हैं। अचानक आयकर विभाग के इस नोटिस ने उसे परेशानियों में डाल दिया है। राजीव ने बताया कि वह कॉरपोरेशन बैंक शाखा में पिछले 22 जनवरी 2015 को 2 लाख रुपये की फिक्स डिपॉजिट की थी लेकिन मैच्योरिटी के पहले ही किसी काम को लेकर डिपॉजिट का पैसा 16 अगस्त 2016 को निकाल लिया गया था।


उसके बाद वह पुरानी गोदाम में काम करने लगा लेकिन अचानक आयकर विभाग ने 2 करोड़ 3 हजार 308 रुपये का टैक्स नोटिस भेजकर परेशानी बढ़ा दी है। आयकर विभाग से भेजे गए टैक्स नोटिस में बताया गया है कि वर्ष 2015-16 में 2 करोड़ कि फिक्स डिपॉजिट करवाया था, जिसका रिटर्न फाइल अभी तक नहीं भरा गया और आयकर विभाग का टैक्स भी जमा नहीं किया गया है‌। वहीं पीड़ित राजीव कुमार वर्मा इनकम टैक्स रिटर्न फाइल का नाम भी पहली बार सुना है। 


उसका कहना है कि अब 10 से 12 हजार रुपये महीना की पगार में रिटर्न फाइल क्या करें। आयकर विभाग के नोटिस के बाद पिछले 4 दिनों से पीड़ित काम करने भी नहीं गया है। नोटिस के बाद वह काफ़ी परेशान होकर गया आयकर विभाग कार्यालय पहुंचा। अधिकारियों ने यह जबाव दिया कि अब वह पटना आयकर विभाग कार्यालय जाए। जहां से निदान हो सकता है। वहीं पीड़ित राजीव को 2 करोड़ 3 हजार 308 रुपये का टैक्स के रूप में 67 लाख रुपये 2 दिनों के अंदर भी जमा करने को कहा गया है। जिससे वह काफ़ी परेशान है। सब जगह मदद की गुहार लग रहा है।

रिपोर्ट- नितम राज