ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

माता सीता का श्राप दूर करेंगे नीतीश, फल्गू नदी में लाएंगे पानी

GAYA: सीएम नीतीश कुमार जल जीवन हरियाली यात्रा के तहत गया में जनसभा संबोधित किया. कहा कि माता सीता का श्राप को दूर करेंगे. यहां पर जो फल्गू नहीं है उसमें पानी लाएंगे. नदी में प

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

GAYA: सीएम नीतीश कुमार जल जीवन हरियाली यात्रा के तहत गया में जनसभा संबोधित किया. कहा कि माता सीता का श्राप को दूर करेंगे. यहां पर जो फल्गू नहीं है उसमें पानी लाएंगे. नदी में पानी दिखे इसको लेकर काम करेंगे. यही नहीं फल्गू में गंदा पानी नहीं जाए इसको लेकर भी काम किया जाएगा.  गया में मोकामा से गंगा जल पहुंचाने का काम 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा. इस पर तुरंत काम शुरू होगा. आज इसका टेंडर भी निकाल दिया. 

सीएम ने कहा कि पर्यावरण में बदलाव हो रहा है. जिसका खामियाजा सबको भुगतना पड़ रहा है. बिहार में हरियाली मिशन के तहत 19 करोड़ वृक्षा रोपण किया गया है. जो पहले बिहार में वन क्षेत्र 9 प्रतिशत था अब 15 प्रतिशत हो गया है. लेकिन इस मिशन के तहत 9 करोड़ और पेड़ लगाया जाएगा और इसको 17 प्रतिशत से अधिक करना है.

11 योजनाओं पर चल रहा काम

सीएम नीतीश ने कहा कि इस मिशन के तहत 11 योजनाओं पर काम किया जा रहा है. तालाब को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा. चेक डैम का निर्माण समेत कई 11 योजनाओं पर काम किया जा रहा है. गया में पिछली बार आया तो स्थिति ठीक नहीं थी तो मैंने यहां की स्थित ठीक करने का फैसला किया. गर्मी में पानी के लिए टैंक पहुंचाना पड़ता था. लेकिन जिन विभागों को जिम्मा मिला वह सही से काम नहीं कराए. जिसके बाद गंगा का पानी गया,राजगीर और नवादा पहुंचाने का फैसला किया. मैने कहा था कि मोकामा से ही पानी आएगा. अधिकारी भी कई जगहों पानी लाने के लिए काम किए, लेकिन अंत में फैसला मोकामा से ही पानी पहुंचाने के लिए किया गया. 


टैग्स