ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

गया में कोरोना सक्रंमित मिलने के बाद बड़ा फैसला , दिलाई लामा से मिलने के लिए करवाना होगा कोविड टेस्ट

GAYA : पुरे देश में एक बार फिर से कोरोना का खौफ बढ़ रहा है। राज्य के अंदर इसको लेकर काफी सतर्कता बरती जा जा रही है। हरेक एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बहार और विदेश से आ रहे यात्रियों

गया में कोरोना सक्रंमित मिलने के बाद बड़ा फैसला , दिलाई लामा से मिलने के लिए करवाना होगा कोविड टेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : पुरे देश में एक बार फिर से कोरोना का खौफ बढ़ रहा है। राज्य के अंदर इसको लेकर काफी सतर्कता बरती जा जा रही है। हरेक एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बहार और विदेश से आ रहे यात्रियों की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में आज अहले सुबह राज्य के अंदर गया में 5 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।  जिसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग पहले से अधिक अलर्ट हो गई है और नया दिशा- निर्देश भी जारी किया है।


दरअसल, बिहार के गया में इन दिनों कालचक्र पूजा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से तिब्बती आध्यात्मिक बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा शामिल हुए हैं। दलाई लामा अगले एक महीनों तक गया में रहने वाले हैं। जिसमें इनसे मिलने कई लोग आने वाले हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए दलाई लामा ट्रस्ट के आयोजकों को निर्देश दिया गया कि दलाई लामा से मिलने से पहले लोगों का कोरोना टेस्ट करवाया जाए। इसको लेकर ज़िला प्रशासन द्वारा तिब्बतन मॉनेस्ट्री के सामने RTPCR जांच काउंटर स्थापित किया गया है। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में शमिल हों वाले सभी लोगों से भी हल्की सी भी लक्षण दिखने पर कोरोना टेस्ट करवाने को कहा गया है। इसके साथ ही मास्क पहनने की भी अपील की गयी है। इसके साथ ही कहा गया है कि, किसी प्रकार की पैनिक होने की कोई जरूरत नहीं है।


बताते चले कि, गया में आज अहले सुबह 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की पुष्टि खुद डीएम डॉ त्यागराजन ने की है। उनके मुतािबक 23 दिसंबर को हुई जांच में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसकी कांट्रैक्ट ट्रैसिंग कराई गई तो 27 लोग सामने आए। उस 27 में से दो काेरोना पॉजिटिव मिले। इसके अलावा दो और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कुल मिला कर पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। लेकिन उन 5 में से एक दिल्ली वापस लौट गया और एक की जब दुबारा जांच कराई गई तो उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। शेष सभी स्वस्थ्य और आइसोलेट हैं।