ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गया में डॉक्टर की करतूत से उड़ी नींद, थानाध्यक्ष बोले- यहां कोरोना जानबूझकर फैलाया जा रहा है, देखिये वीडियो

GAYA : कोरोना से दुनियाभर में कई लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बिहार के गया से एक बुरी खबर सामने आई है. जहां डॉक्टरों की करतूत ने प्रशासन की नींद हराम

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

GAYA : कोरोना से दुनियाभर में कई लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बिहार के गया से एक बुरी खबर सामने आई है. जहां डॉक्टरों की करतूत ने प्रशासन की नींद हराम कर दी. कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए जहां एक ओर पीएम ने देश में लॉक डाउन की घोषणा कर रखी है. वहीं, दूसरी ओर बिहार से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. 


घटना गया जिले के इमामगंज थाना इलाके की है. जहां इमामगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की घोर लापरवाही सामने सामने आई है. बताया जा रहा है कि कई जगहों से भारी संख्या में लोग इमामगंज पहुंचे हैं. जहां के स्वास्थ्य केन्द्र पर पर उनकी जांच कराई जा रही है. लेकिन यह जांच नहीं बल्कि एक मजाक है. यह महज एक खानापूर्ति है. जिससे बीमारी रोके की नहीं, बल्कि फैलाने की कोशिश की जा रही है. 



दरअसल, इमामगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, तो उनकी नींद ही उड़ गई. वहां की स्थिति को देखकर, वे हैरान हो गए. वहां जैसे ही फोर्थ ग्रेड कर्मचारियों ने एक व्यक्ति को थर्मामीटर लगाया, थानाध्यक्ष आगबबूला हो गए. उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने कहा कि थर्मामीटर को सेनेटाइज नहीं किया जा रहा है. बिना साफ़ किये एक व्यक्ति से निकाल कर दूसरे व्यक्ति में लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस प्रकार कोरोना भागेगा क्या ? मेडिकल प्रभारी और हेल्थ मैनेजर गायब हैं. इस तरीके से तो कोरोना को रोका नहीं बल्कि और फैलाया जा रहा है. 


घटना की शिकायत मिलते ही फौरन मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी भी पहुंचे. उन्होंने इस लापरवाही की सूचना तत्काल जिले के वरीय अधिकारियों को दी.

टैग्स