ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मगध मेडिकल के अधीक्षक समेत 3 डॉक्टर को किया गया क्वारंटाइन, कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आए थे सभी

GAYA : गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के तीन डॉक्टरों को क्वारंटाइन कर दिया गया है. ये सभी विदेश से आई कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आए थे, जिसके बाद इन सभी को डीएम के आदेश पर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

GAYA : गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के तीन डॉक्टरों को क्वारंटाइन कर दिया गया है. ये सभी विदेश से आई कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आए थे, जिसके बाद इन सभी को डीएम के आदेश पर क्वारंटाइन कर दिया गया है. सभी को अशोक अतिथि निवास में क्वारंटाइन किया गया है. 

बता दें कि 2 जून को एक महिला विदेश से आई थी. गया एयरपोर्ट पर ही महिला को खांसी की शिकायत देखकर उसे जांचे के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था. मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर उसके संबंधी थे, वे अनधिकृत रुप से महिला को लेकर सीधे अधीक्षक के कक्ष में आ गए थे. वहीं एक डॉक्टर से महिला को होम क्वारंटाइन लिखवा दिया. ऐसा करने वाले डॉक्टर को भी होम क्वरांटाइन किया गया है. वहीं अधीक्षको को भी ऐतिहात के तौर पर क्वारंटाइन किया गया है. 

उक्त महिला की रिपोर्ट ट्रूनेट मशीन से पॉजिटिव आई थी. जिसके बाद उसके सैंपल को जांच के लिए पटना भेजा गया है. पटना से रिपोर्ट आने के बाद ही महिला के संक्रमित होने की पुष्टि की जाएगी. लेकिन ऐतिहात के तौर पर तीनों डॉक्टर को क्वारंटाइन किया गया है. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता