ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार में भीषण सड़क हादसा: हाइवा और बस की जोरदार टक्कर, एक की मौत; दर्जनभर से अधिक यात्री घायल

Bihar Road Accident: गया के आमस थाना क्षेत्र में हाइवा और यात्री बस की भीषण टक्कर में बस चालक की मौत हो गई जबति 17 यात्री घायल हो गए. घायलों में से 7 लोगों को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है.

Bihar Road Accident
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: गयाजी जिले के आमस थाना क्षेत्र में मंगलवार रात जीटी रोड पर हाइवा और यात्री बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक लाल बाबू शाह (35, बक्सर) की बस के केबिन में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। 


बस में सवार 17 यात्री घायल हो गए, जिनमें से सात को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया। हादसा आमस थाना क्षेत्र के हमजापुर स्थित इमामगंज मोड़ के पास हुआ। मृतक चालक के शव को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया, जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी पहुंचाया गया।


बस में सवार यात्री जय राम ने बताया कि बस बोकारो से बक्सर जा रही थी। अनुमंडलीय अस्पताल में घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर पुष्कर ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सात यात्रियों को गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जबकि बाकी घायलों को मरहम-पट्टी के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस और स्थानीय लोग हादसे के बाद बचाव कार्य में सक्रिय रूप से मदद कर रहे थे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता