ब्रेकिंग
बिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलानपटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिशबिहार पुलिस और सरकार के दावों की हवा निकाल रहे अपराधी, पिकअप ड्राइवर को गोली मारकर लूट लिए एक लाखबिहार में नशे के कारोबार का अजब खेल: जब्त कोडीन कफ सिरप की थाने के मालखाने से हो रही थी सप्लाई, चार पुलिसकर्मी अरेस्ट, SHO सस्पेंडबिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलानपटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिशबिहार पुलिस और सरकार के दावों की हवा निकाल रहे अपराधी, पिकअप ड्राइवर को गोली मारकर लूट लिए एक लाखबिहार में नशे के कारोबार का अजब खेल: जब्त कोडीन कफ सिरप की थाने के मालखाने से हो रही थी सप्लाई, चार पुलिसकर्मी अरेस्ट, SHO सस्पेंड

जमीन कब्जे के खेल में शामिल हथियारबंद गिरोह पर शिकंजा: लग्जरी कार से पिस्तौल और कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

Bihar News: गया में पुलिस ने एक बड़े जमीन कब्जा गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें लग्जरी गाड़ी और हथियारों के साथ तीन युवक गिरफ्तार किए गए हैं। शुरुआती जांच में कई जिलों और राज्यों तक फैले नेटवर्क की आशंका जताई जा रही...

जमीन कब्जे के खेल में शामिल हथियारबंद गिरोह पर शिकंजा: लग्जरी कार से पिस्तौल और कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के गया जिले में पुलिस ने भू-माफियाओं के लिए जमीन कब्जा कराने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है. डेल्हा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को अवैध हथियार और लग्जरी कार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी हथियार के बल पर जमीन पर कब्जा दिलाने का काम करते थे.


गिरफ्तार आरोपियों के पास से महिंद्रा XUV-700 कार, एक लोडेड अवैध पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है.


मामले की जानकारी देते हुए टाउन डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक हथियार के साथ एक कार से टिकारी रोड की ओर से गया आ रहे हैं. सूचना के आधार पर डेल्हा थाना पुलिस ने टिकारी रोड इलाके में सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया.


इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध XUV-700 कार को आते देखा. पुलिस टीम को देखते ही कार में बैठे युवक घबरा गए. शक होने पर पुलिस ने तुरंत कार को रुकवाया और उसमें सवार तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया.


तलाशी के दौरान कार से एक अवैध पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए. इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.


गिरफ्तार युवकों की पहचान गया जिले के अलीगंज रोड थाना चंदौती क्षेत्र के चांद बादशाह, न्यू करीमगंज निवासी एजाज मलिक और फारूक के रूप में हुई है.


पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे भू-माफियाओं के इशारे पर जमीन कब्जा कराने का काम करते थे. हथियार के डर दिखाकर जमीन पर कब्जा दिलाने के बदले उन्हें मोटी रकम मिलती थी. पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह के तार बिहार और बंगाल के कई इलाकों से जुड़े हो सकते हैं.


डीएसपी धर्मेंद्र भारती ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी संभवत: पंचानपुर इलाके में जमीन कब्जा कराने के बाद वापस गया लौट रहे थे. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इनके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं और किन जमीन विवादों में इनकी भूमिका रही है.


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी चांद बादशाह का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है. वह पहले गया के सिविल लाइंस और चंदौती थाना क्षेत्र के आपराधिक मामलों में वांछित रह चुका है.


फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है. अधिकारियों का कहना है कि भू-माफियाओं और जमीन कब्जा कराने वाले गिरोहों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.