ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

एक साथ 3 बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, दीवार गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया जिले से आ रही है जहां दीवार गिरने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी। तीनों बच्चे एक ही परिवार के सदस्य थे। एक साथ घर के तीन सदस्यों की मौत से इ

एक साथ 3 बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, दीवार गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया जिले से आ रही है जहां दीवार गिरने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी। तीनों बच्चे एक ही परिवार के सदस्य थे। एक साथ घर के तीन सदस्यों की मौत से इलाके में हड़ंकप मचा हुआ है। वही पूरे गांव मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना गया के गुरुआ थाना क्षेत्र की है। जहां टिकारी गांव में वर्षों पुरानी जर्जर दीवार अचानक गिर गयी। दीवार के पास खेल रहे तीन बच्चों की उसमें दबकर मौत हो गयी। 


मृत बच्चों की पहचान सुरेंद्र दास के 3 वर्षीय पुत्र सुमित, अशोक दास के 3 वर्षीय बेटी अनिशा और 5 वर्षीय पुत्र अंकित के रूप में हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही एक साथ घर के तीन सदस्यों की मौत की घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल हैं।