ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

धोखेबाज पति को ढूंढने दिल्ली से बिहार पहुंची महिला, पता लगी ऐसी सच्चाई कि खिसक गई पैरों तले जमीन

GAYA : अपने पति को खोजने एक महिला दिल्ली से बिहार पहुंची. जब बिहार के गया जिले के शेरघाटी पहुंची तो सचाई जानकर हैरान हो गई. उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. दरअसल, महिला का सामना उसकी

धोखेबाज पति को ढूंढने दिल्ली से बिहार पहुंची महिला, पता लगी ऐसी सच्चाई कि खिसक गई पैरों तले जमीन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : अपने पति को खोजने एक महिला दिल्ली से बिहार पहुंची. जब बिहार के गया जिले के शेरघाटी पहुंची तो सचाई जानकर हैरान हो गई. उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. दरअसल, महिला का सामना उसकी सौतन से हो गया. यहां उसके पति के अलावा सौतन और सौतेले बाल-बच्चों से भी सामना हो गया. 


महिला का नाम भारती देवी है जो धोखाधड़ी और मारपीट की शिकार बनी. महिला ने पिपरपांती मुहल्ले में रहने वाले अपने पति और सौतन समेत अन्य अभियुक्तों के खिलाफ शेरघाटी थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है. शनिवार को पीड़ित महिला ने बताया कि पिपरपांती मुहल्ले के सुरेश कुमार उर्फ रिंकू ने वर्ष 2013 में दिल्ली में उसके साथ शादी की थी. 


जानकरी के अनुसार महिला दो महीने पहले तक दिल्ली में उसके साथ परिवार से अलग होकर रह रही थी. उसे इस बात कि बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि शेरघाटी में उसकी पत्नी और बच्चे भी हैं. उसके साथ धोखा किया गया था. जब वह पति की खोजने उसके बताए पते पर शेरघाटी पहुंची तो पता चला कि उसके बच्चे और पत्नी भी हैं. शेरघाटी में उसे देखकर पति ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. साथ में उसकी पत्नी और बच्चों ने भी मारा पीटा. पीड़ित महिला ने अनुमंडलीय हॉस्पिटल में अपना इलाज कराया है. जो शहर के एक होटल में कमरा लेकर रह रही है. महिला ने पुलिस में केस भी दर्ज कराया है.

टैग्स