ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

धान की रोपनी करती दिखीं बिहार की राजस्व पदाधिकारी, नजारा देख दंग रह गए लोग

GAYA : गया में जमीन का मामला सुलझाने पहुंची राजस्व अधिकारी अचानक धान की रोपनी कर रही महिलाओं के साथ पानी भरे खेत में उतर गईं और महिलाओं के साथ धान की रोपनी की। इस नजारे को देखने के

धान की रोपनी करती दिखीं बिहार की राजस्व पदाधिकारी, नजारा देख दंग रह गए लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA : गया में जमीन का मामला सुलझाने पहुंची राजस्व अधिकारी अचानक धान की रोपनी कर रही महिलाओं के साथ पानी भरे खेत में उतर गईं और महिलाओं के साथ धान की रोपनी की। इस नजारे को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। राजस्व अधिकारी ने धान का बिचड़ा उठाया और धान की रोपनी करने लगीं। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।


दरअसल, गया के खिजरसराय अंचल की राजस्व पदाधिकारी ममता कुमारी बुधवार को जमीन विवाद के एक मामले को सुलझाने के लिए खिजरसराय के आईमा स्थित सोबरन गांव पहुंची थीं। जमीन विवाद का मामला निपटाने के बाद वे वापस खिजरसराय लौट रही थीं। इसी दौरान उन्होंने गीत गाकर धान की रोपनी कर रही कुछ महिलाओं पर पड़ी। इस नजारे को देख वे खुद को रोक नहीं पाईं और पानी भरे खेत में उतर गईं। राजस्व अधिकारी ममता कुमारी ने धान का बिचड़ा उठाया और उसकी रोपनी करने लगीं। इस दौरान रोपनी कर रहीं अन्य महिलाएं आवाक रह गईं। करीब 15 मिनट तक उन्होंने धान की रोपनी की।


राजस्व अधिकारी ममता कुमारी बताती हैं कि जब भी वे महिलाओं को धान की रोपनी करते देखती थीं तो उन्हें भी इच्छा होती थी कि वे धान की रोपनी करें। उन्हें यह जानने की इच्छा रहती थी कि आखिर महिलाएं कैसे इस काम को आसानी से कर लेती हैं। बुधवार को जब उन्होंने महिलाओं को धान की रोपनी करते देखा तो वे खुद को रोक नहीं सकीं। 

टैग्स