ब्रेकिंग
पटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफर

फर्जी दारोगा बन महिला सिपाही से रचाई शादी, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भेजा जेल

दरभंगा में एक शख्स ने खुद को दारोगा बताकर और फर्जी ID दिखाकर महिला सिपाही से शादी रचा ली। जब उसकी सच्चाई सामने आई तब पीड़िता ने थाने में केस दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार में महिला पुलिस के साथ ही बड़ा धोखा हो गया। जिसे वो दारोगा समझ शादी रचाई थी, वो फर्जी आदमी निकला। जब इस बात की जानकारी महिला सिपाही को हुई तब उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे अपनी गलती का एहसास हो गया कि उसने गलत आदमी से शादी कर ली है। जिसने अपना पहचान छिपाकर उसे धोखे में रखा। 


बिहार के दरभंगा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने खुद को दारोगा बताकर महिला सिपाही को प्रेम जाल में फंसाया और विश्वास में लेते हुए उससे शादी रचा ली। मामला बेनीपुर व्यवहार न्यायालय में तैनात एक महिला सिपाही से जुड़ा है। आरोपी युवक ने गया पुलिस लाइन की फर्जी आईडी दिखाकर खुद को कटिहार में पदस्थापित दारोगा बताया और विश्वास जीतकर विवाह कर लिया।


कुछ समय बाद जब महिला को सच्चाई का पता चला, तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद पीड़िता ने बहेड़ा थाना में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी के अनुसार आरोपी राहुल कुमार, भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा गांव का रहने वाला है। 


उसने झूठी पहचान के आधार पर शादी की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीडीपीओ बासुकीनाथ झा ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है। महिला सिपाही काफी सदमें में है और अपनी ही पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है।