ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

कोटा से छात्रों को लेकर स्पेशल ट्रेन पहुंची गया, बच्चों ने सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां

GAYA : लॉकडाउन में फंसे छात्रों,श्रमिको को लेकर कोटा से चली विशेष ट्रेन गया पहुंची. गया जंक्शन पर स्क्रीनिंग के बाद जिला प्रसाशन के द्वारा तय बसों से बच्चों को अपने गृह जिला म

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

GAYA : लॉकडाउन में फंसे छात्रों,श्रमिको को लेकर कोटा से चली विशेष ट्रेन गया पहुंची. गया जंक्शन पर स्क्रीनिंग के बाद जिला प्रसाशन के द्वारा तय बसों से बच्चों को अपने गृह जिला में भेजा गया. गया जंक्शन पर कोटा से 994 छात्रों को लेकर स्पेशल ट्रेन जैसे ही गया पहुंची वैसे ही कोच से सभी स्टूडेंट एक साथ बाहर निकल गए. जिससे कोच के दरवाजे  के बाहर भीड़ लग गयी.इस बीच प्लेटफॉर्म पर तैनात सुरक्षाकर्मी मूकदर्शक बने रहे. वहीं  कुछ देर बाद  माइकिंग करा कर भीड़ को हटाया गया.

गया जिलाधिकारी ने बताया कि छात्रों के लिए एक स्पेशल ट्रेन आई है. जिसमे 994 स्टूडेंट आये है. जिसमें  से 311 लोग गया जिले,  259 लोग नवादा के और 225 लोग औरगांबाद के है. बाकि के स्टूडेंट जहानाबाद और अरवल के है. ये सारे छात्र कोटा में रह कर पढाई कर रहे थे. सभी का  गया जंक्शन के निकास द्वार पर मेडिकल कैम्प में स्क्रीनिंग किया गया और सभी छात्रों से घोषणा पत्र लिया गया कि कोरोना वायरस के लक्षण नहीं रहने पर भी ये सभी होम क्वारेंटाइन में  रहेंगे.


सभी स्टूडेंट ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर एक सीट पर दो लोग को सिर्फ बैठाया गया था. एक कोच में 72 लोग बैठते हैं लेकिन अभी   54 लोगो को ही बैठाया गया था.  वहीं गया पहुंच छात्रों के चेहरे पर खुशी नजर आई. छात्रों ने ट्रेन में इंतजाम की भी तारीफ की. उन्होंने बताया कि पूरी केयर के साथ उन्हें यहां तक लाया गया. साफ-सफाई के भी बेहतर इंतजाम थे. खाने की भी व्यवस्था की गई थी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता