ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना: घुसखोर सीओ की पत्‍नी निकली करोड़पति, आय से अधिक संपत्ति का मामला

PATNA: इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. अवैध बालू खान मामले में निलंबित किए गए भोजपुर जिले के कोईलवर इलाके के सीओ अनुज कुमार की पत्‍नी करोड़पति निकलीं. उनके न

पटना: घुसखोर सीओ की पत्‍नी निकली करोड़पति, आय से अधिक संपत्ति का मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA: इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. अवैध बालू खान मामले में निलंबित किए गए भोजपुर जिले के कोईलवर इलाके के सीओ अनुज कुमार की पत्‍नी करोड़पति निकलीं. उनके नाम पर पटना में एक फ्लैट है जिसकी कीमत एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है.


बता दें इसकी जानकारी ईओयू की टीम को गया स्थित उनके ससुराल में जाने के बाद मिली. बता जा रहा है कि टीम ने कागजात के पेपर पहले ही रजिस्‍ट्री ऑफिस से निकलवा लिए थे. लेकिन अफसरों को मिली जानकारी के अनुसार उस प्‍लॉट की ओरिजनल कॉपी सीओ के ससुराल में रखी है. लगभग पांच घंटे तक टीम ने ससुराल वालों से पूछताछ की और करीब दोपहर के 2 बजे वहां से पटना के लिए रवाना हो गई. मालूम हो कि शुक्रवार की सुबह से ईओयू की अलग-अलग टीमों ने सीओ के तीन ठिकानों पर एक साथ धावा बोला.


जानकारी के अनुसार सीओ अनुज कुमार का ससुराल गया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के किरानी घाट इलाके में है. उनके ससुर का नाम लखन प्रसाद बताया जाता है. सूत्रों की मानें तो सीओ की आय से अधिक संपत्ति के बारे में ईओयू को जानकारी मिली थी. तब से ईओयू टीम दस्‍तावेज जुटाने में लग गई थी. खुफिया जानकारी के अनुसार ने अधिकारियों को बताया था कि सीओ की कई बेमानी संपत्ति पत्‍नी के मायके वालों के नाम पर है, जिससे जुड़े दस्‍तावेज उनके ससुराल में रखे गए हैं.


वहीं छापेमारी करने आई टीम के एक सदस्‍य ने जानकारी दी कि सीओ की पत्‍नी के नाम से करोड़ों की जमीन है. यह प्‍लॉट पटना में है. अब पता लगाया जा रहा है कि सीओ ने इस प्‍लॉट को अपनी नाजायज कमाई से खरीदी या फिर ससुर या फिर ससुराल पक्ष के किसी व्‍यक्ति से आर्थिक सहयोग लिया था. वहीं पांच घंटे की पूछताछ और तलाशी के बाद ईओयू के हाथ क्‍या लगा, इसकी पूरी जानकारी यूनिट के एडीजी नैयर हसनैन खान देंगे. 

टैग्स