ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

चलती बस में महिला को आई उलटी ; खिड़की से निकाला सिर तो हो गया बड़ा कांड

GAYA : बिहार के गया से एक दर्दनाक खबर निकलकर सामने आ रही है। चलती बस की खिड़की से उलटी के लिए सिर निकलना एक महिला के लिए मौत का सबब बन गया और सिर धड़ से अलग हो गया। गया जिले में या

चलती बस में महिला को आई उलटी ; खिड़की से निकाला सिर तो हो गया बड़ा कांड
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया से एक दर्दनाक खबर निकलकर सामने आ रही है। चलती बस की खिड़की से उलटी के लिए सिर निकलना एक महिला के लिए मौत का सबब बन गया और सिर धड़ से अलग हो गया। गया जिले में यात्री बस में सफर कर रही महिला ने वोमेटिंग (उलटी) के लिए सिर खिड़की से बाहर निकाला तो उसका सिर धड़ से अलग हो गया। 


यह घटना पंचाननपुर चौक के पास की है। जहां एक महिला का सिर सामने से आ रहे भारी वाहन से टकरा गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान अरवल जिले के ओझा बिगहा निवासी रामरूप महतो की 48 वर्षीया पत्नी सुमिन्ता देवी के रूप में हुई है। यह महिला इलाज कराने गया जा रही थी और गोह से गया की तरफ जा रही यात्री बस में सवार थी। 


बस जैसे ही पंचाननपुर बाजार पहुंची, महिला यात्री को वोमेटिंग आने लगी। महिला ने खिड़की से सिर बाहर निकाला ही था कि इसी बीच गया की ओर से आ रहे एक भारी वाहन ने महिला के सिर में जोरदार टक्कर मार दी। महिला का खून से लथपथ शरीर और सिर से अलग धड़ देखकर यात्रियों में कोहराम मच गया। बस पर सवार यात्री नीचे उतर गए।


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम और पंचाननपुर थाने की पुलिस ने कड़ी मशक्कत से महिला के शरीर को बस से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनो को सौंप दिया है। सुमिन्ता अपनी छोटी बहन और बहन के बेटे के साथ गया जा रही थी। जहां उसे चिकित्सक से इलाज कराना था। इसी बीच वह दर्दनाक हादसे की शिकार हो गई।