ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

GAYA : गया के इमामगंज में एक तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया. इस घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा

कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी
First Bihar
2 मिनट

GAYA : गया के इमामगंज में एक तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया. इस घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. घटना पाकर डीह के पास की बताई जा रही है. मृतक की पहचान टिकर गांव निवासी सनोज दांगी के रूप में की गई है.


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चतरा जिले के टिकर गांव निवासी सनोज दांगी और वीरेंद्र दांगी बाइक से शेरघाटी के लिए निकले थे. इमामगंज क्षेत्र में घुसने के बाद पाकर डीह के पास सोरहर नदी पर बने पुल पर सामने से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक हवा में उछल गई और सनोज दांगी जमीन पर गिरे और उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया. वहीं, वीरेंद्र दागी बुरी तरह घायल हो गए. 


स्थानीय लोगों ने जब देखा तो दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने सनोज को मृतक घोषित कर दिया. आस-पास के लोगों ने कार चालक का पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी. घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया.