ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बोधगया पहुंचे उत्तराखंड के राज्यपाल, दलाई लामा से मुलाकात के बाद की विशेष पूजा

GAYA: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह शनिवार को बोधगया पहुंचे, जहां उन्होंने महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। इससे पहले उन्होंने बौद्ध धर्म के गुरु दलाई ला

बोधगया पहुंचे उत्तराखंड के राज्यपाल, दलाई लामा से मुलाकात के बाद की विशेष पूजा
Mukesh Srivastava
1 मिनट

GAYA: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह शनिवार को बोधगया पहुंचे, जहां उन्होंने महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। इससे पहले उन्होंने बौद्ध धर्म के गुरु दलाई लामा से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया।


दलाई लामा के मुलाकात के बाद राज्यपाल विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने प्रसिद्ध ख़ादा और पुष्पगुच्छा देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की और पवित्र बोधि बृक्ष को नमन किया।


राज्यपाल शुक्रवार को सड़क मार्ग से पटना से गया पहुंचे थे। गया स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में उनका स्वागत किया गया और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी मे ही राज्यपाल रात्रि विश्राम किया। उसके बाद आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बिच बोधगया पहुंचे थे।