ब्रेकिंग
BIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांट

बिहार : सरकारी स्कूल की जर्जर छत गिरी, हादसे में जीविका दीदी की मौत, चार की हालत नाजुक

GAYA : खबर गया से है, जहां स्कूल का जर्जर छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए फतेहपुर सामुदायिक स्वा

बिहार : सरकारी स्कूल की जर्जर छत गिरी, हादसे में जीविका दीदी की मौत, चार की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA : खबर गया से है, जहां स्कूल का जर्जर छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। चार घायलों में एक बच्चा समेत तीन महिलाएं शामिल हैं। हादसे के बाद  गांव में कोहराम मच गया है।


सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया है। गनीमत रहा कि आज महाशिवरात्रि की छुट्टी होने के कारण स्कूल में बच्चे पढ़ाई करने नहीं पहुंचे थे, इसलिए एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।मृतक महिला की पहचान 40 वर्षीय रेनू देवी के रूप में की गआ है, जो जीविका दीदी का काम करती थी। 


जानकारी के मुताबिक सभी महिलाएं एक सरकारी स्कूल की छत पर जीविका समूह की बैठक कर रही थीं। इसी दौरान अचानक सरकारी स्कूल का छत टूटकर गिर गया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में रेनू देवी नामक जीविका दीदी की मौत हो गई वहीं एक बच्चा समेत चार अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। 

टैग्स